दीपिका पादुकोण के बॉलीवूड में दस साल

दीपिका पादुकोण के बॉलीवूड में दस साल

दीपिका पादुकोण के बॉलीवूड में दस साल
Modified Date: December 4, 2022 / 02:08 pm IST
Published Date: December 4, 2022 2:08 pm IST

दीपिका पादुकोण पिछले 10 साल से हमें मंत्रमुग्ध कर रही हैं और यह हमे कल की सी बात लगती है। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने पहले 9 नवंबर, 2007 को हमारे जीवन में प्रवेश किया था और वह तब से अपनी जगह कायम रखे हुए है। ओम शांति ओम के दीपिका ने डिंपल और खूबसूरत मुस्कान से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था.

आज दीपिका ने अपने धमाकेदार अभिनय से घर-घर में अपनी एक पहचान बना ली है। दीपिका अपने हर किरदार को प्रतिष्ठित बना देती है, चाहे वो चश्मिश नैना की बात हो या फिर योद्धा राजकुमारी मस्तानी की।

दीपिका एक अविस्मरणीय नाम है

अद्भुत सौंदर्य

आंखों में झलकती उनकी मुस्कान और कायल कर देने वाले वो डिंपल, दीपिका की सुंदरता को दर्शाता है। नज़ाकत इस लंबी महिला के लिए एक दूसरा शब्द हैं। दीपिका अक्सर सेट पर अपने व्यक्तित्व से हर किसी का ध्यान अपनी तरह आकर्षित कर लेती है.

प्रशंसकों की एक लंबी सी लाइन

पिछले कुछ सालों में, दीपिका ने अपने प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आज निर्माता उन पर विश्वास के साथ अकल्पनीय राशि निवेश करने के लिए तैयार हो जाते है। अभिनेत्री ने ना केवल सुंदर चेहरा बल्कि शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ खुद को साबित किया है। दीपिका पीकू से ले कर मस्तानी हर किरदार को उतनी ही खूबसूरती और लगन से निभाती है.

लाखों दिलो पर कर रही है राज़
दीपिका ने लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया है, यह सब रात भर में नही हुआ बल्कि इसके लिए अभिनेत्री ने निरंतर समर्पण और कड़ी मेहनत की है।

बहादुर और साहसी

दीपिका उन दुर्लभ हस्तियाँ में से एक है जो जिसने खुलकर पर अपने संघर्ष पर चर्चा की है। उन्होंने निडरता से डिप्रेशन और चिंता के साथ अपनी लड़ाई के बारे में बात की। दीपिका ने लिव, लव, लाफ नाम की एक फाउंडेशन भी खोली जहाँ पर लोगो से आगे आ कर मदद लेने के लिए कहा। दीपिका ने टैबू को तोड़ते हुए लोगो से कहा कि डिप्रेशन एक आम चीज़ है.

सकारात्मक रवैया

दीपिका सबसे सकारात्मक व्यक्तित्व में से एक है और वो कभी हार नही मानती। एक सहासी महिला की तरह दीपिका ने अक्सर अपने विफलताओं को मात दी है और अपनी विफलता को स्वीकार करने से वो कभी परहेज़ नही करती। वह हमेशा से अपनी रील और वास्तविक जीवन में एक साहसी रही है।

पारिवारिक लड़की

दीपिका ने एक बेटी और बहन के रूप में खुद को साबित किया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकालने में सक्ष्म रहती है। वह हमेशा एक पारिवारिक लड़की रही है और अपने होमटाउन में अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना पसंद करती है।

ज़मीन से जुड़ी व्यक्तित्व

दीपिका उन अभिनेत्री में से एक है जिन पर फिल्म निर्माता आसानी से निर्भर रह सकते है। वह हमेशा से ज़मीन से जुड़ी इंसान रही है और कभी अपनी प्रतिबद्धताओं को हल्के में नही लेती। वह अपनी सावधानी और जिम्मेदार व्यवहार के चलते सबसे अलग है।

डांसिंग दिवा

दीपिका ने कुछ अद्भुत गीतों पर नृत्य किया है और हम उनके डांस को कभी नही भूल सकते। बलम पिचकारी, नगाड़ा, दीवानी मस्तानी और लवली जैसे चार्टबस्टर के साथ उनकी सूची हमेशा बढ़ती ही जा रही है।

सही विकल्प चुनने की समझ

दीपिका उन अभिनेत्री में से एक है जिसे सही विकल्प चुनने की समझ है। अभिनेत्री ने कुछ अद्भुत लिपियों को चुना है जो उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में उनके किरदार या फिर कहानी के रूप में खूबसूरती से परिभाषित करता है। ये जवानी है दीवानी से ले कर बाजीराव मस्तानी तक वो कभी अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने में नाकाम नही रही है।


लेखक के बारे में