Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, अब तक कर ली इतनी कमाई, एक क्लिक में जानें ताजा आंकड़ा

Dhamaal 4 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है।

Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, अब तक कर ली इतनी कमाई, एक क्लिक में जानें ताजा आंकड़ा

Dhamaal 4 Box Office Collection/ Image Credit: ajaydevgn Instagram

Modified Date: July 14, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: July 14, 2026 5:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है।
  • फिल्म धमाल 4 को दर्शकों का बेहद ज्यादा प्यार मिल रहा है।
  • 'धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड 102.83 करोड़ की कमाई कर ली।

Dhamaal 4 Box Office Collection: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 22.48 करोड़ की कमाई की। फिल्म धमाल 4 को दर्शकों का बेहद ज्यादा प्यार मिल रहा है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स की वजह से ‘धमाल 4’ के मेकर्स ने मंगलवार वाले दिया जाने वाला ऑफर नहीं दिया है। मेकर्स ने मंगलवार को टिकट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है।

‘धमाल 4’ की टिकट पर मंगलवार को नहीं दिया गया डिस्काउंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मंगलवार को डिस्काउंट ना देने के मामले में धमला 4 अब धुरंधर की लिस्ट में शामिल हो गई है। एक रिपोर्ट में ट्रेड सोर्स अनुसार लिखा कि, ‘जब फिल्म अच्छा कर रही होती हैं तो ये बताता है कि ऑडियंस फिल्म देखने में काफी इंटरेस्टेड है। ऐसे में मेकर्स मंगलवार को फिल्म के टिकट डिस्काउंट में बेचने से बचते हैं। (Dhamaal 4 Box Office Collection) इससे पहले आमिर खान की सितारे जमीन पर और रेड 2 ने भी मंगलवार को टिकट प्राइज पर डिस्काउंड ऑफर नहीं किया था।

वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को टिकट पर डिस्काउंट ऑफर न होने पर भी जबरदस्त फुटफॉल मिल रहा है। फिल्म ने मंगलवार को फिल्म ने सुबह 11.30 बजे तक 38 हजार टिकट बेचे। वहीं सोमवार को 11.30 बजे 34 हजार ही टिकट बिके थे। बता दें कि फिल्म ने मंगलवार को दोपहर 4 बजे तक 2.36 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में ट्रेड्स का अनुमान है कि मंगलवार को फिल्म की कमाई सोमवार से ज्यादा हो सकती है।

फिल्म ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection: फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ कमाए।चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने टोटल 73.75 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड 102.83 करोड़ की कमाई कर ली। बता दें कि फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, अंजलि आनंद, संजीदा शेख जैसे स्टार्स हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.