Dhanush Entry In Politics
एंटरटेनमेंट डेस्क : Dhanush Entry In Politics साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक धनुष के एक हालिया बयान ने तमिलनाडु के राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अपने फैंस द्वारा आयोजित एक ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान धनुष ने प्रशंसकों से अपनी एकजुटता का इस्तेमाल जनसेवा और समाज सुधार के कार्यों में करने की अपील की। उनके इस बयान के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या धनुष भी ‘थलपति’ विजय की तरह राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान फैंस को संबोधित करते हुए धनुष ने कहा, “इतने सारे लोग एक जगह जमा हुए हैं, इस तरह की एकता में बहुत ताकत होती है। Actor Dhanush हमें इस एकता को एक मकसद देना होगा। सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप्स तक सीमित रहने के बजाय, हमें भलाई और समाज सेवा के कामों में अधिक से अधिक शामिल होना चाहिए।” इस बयान और उनकी बॉडी लैंग्वेज के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूज़र्स कयास लगाने लगे कि वे राजनीति का रुख कर सकते हैं।
इसी दौरान धनुष ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। फिल्म ‘रायन’ और ‘कैप्टन मिलर को मिले अवॉर्ड्स पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बेबाकी से माना कि 2024 में ‘रायन’ से भी बेहतर तमिल फिल्में मौजूद थीं, लेकिन फैंस को इस बात का जश्न मनाना चाहिए कि एक ही साल में किसी तमिल एक्टर ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते हैं।
#Dhanush gives a Strong hint about his Political Entry:
“So many people have gathered in one place.. This kind of unity has a power..💪 You need to give that unity a purpose.. Not just through audio launches and meet ups. Join hands and do more welfare work.. Do whatever you can…
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) July 26, 2026