Kya MP Mein Baarish Hoga : प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम! आज इन 6 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

Kya MP Mein Baarish Hoga : प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम! आज इन 6 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

Kya MP Mein Baarish Hoga / Image Source : AI

Modified Date: July 27, 2026 / 07:59 am IST
Published Date: July 27, 2026 7:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण रहेंगे।
  • प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

भोपाल: Kya MP Mein Baarish Hoga  मध्य प्रदेश में एक बार फिर स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब मौसम विभाग (IMD भोपाल) ने आज 6 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है।

इन ज़िलों में भारी बारिश के अनुमान

मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना जताई गई है।

सावधानी बरतने की सलाह

Mp Weather Report प्रदेश में मानसून के फिर से सक्रिय होने से लोगों को उमस से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.