आखिर कर डॉन 3 को लेकर चल रही अफवाह को आज विराम मिल गया है। बहुत दिनों से चर्चा थी की आखिर कौन होगी शाहरुख खान की फेवरेट स्टार तो आप सभी को बता दे की प्रियंका चोपड़ा की जगह अब दीपिका पादुकोण ने ले ली है। जिसे लेकर दीपिका पादुकोण के फैंस काफी खुश हैं।
लेकिन निर्माता रितेश सिधवानी ने सभी अफवाहों को शांत करते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण डॉन 3 का हिस्सा नहीं हैं. हम फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जल्द ही स्टारकास्ट की घोषणा की जाएगी। उनके इतना कहने के बाद ही डॉन 3 के ऑफिसियल साइड से दीपिका के नाम की मुहर लगा दी गयी।
Is @deepikapadukone replacing @priyankachopra in Don 3? Producer clears rumourshttps://t.co/POeYh9NuS6 pic.twitter.com/LDkyzx0mDO
— HT Entertainment (@htshowbiz) December 13, 2017
गौरतलब है कि शाहरूख खान- प्रियंका चोपड़ा स्टारर डॉन (2006) और डॉन 2 (2011) हिट रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों ने सफलता हासिल की है। लिहाजा, अब फरहान अख्तर फिल्म के तीसरे पार्ट के साथ हाज़िर होने वाले हैं. बहुत दिनों से ये भी चर्चा चल रही थी कि किंग खान और प्रियंका के बिच भी शीत वार जोर पकड़ा है ऐसे में दीपिका का बाजी मारना जायज है