Ganga Mai ki Betiyan: शक के घेरे में खड़ी दुर्गावती! क्या गंगा की आखिरी धड़कन बंद होने से पहले, टूट पाएगा इंदु के झूठ का चक्रव्यूह?

Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' की कहानी में एक जबरदस्त भावनात्मक मोड़ आने वाला है जहाँ परिवार आपसी शक और संगीन आरोपों के चक्रव्यूह में फंसे हैं..

Ganga Mai ki Betiyan: शक के घेरे में खड़ी दुर्गावती! क्या गंगा की आखिरी धड़कन बंद होने से पहले, टूट पाएगा इंदु के झूठ का चक्रव्यूह?

Ganga Mai ki Betiyan 15th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@TellyChakkar

Modified Date: July 15, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: July 15, 2026 3:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वीडियो के सबूत ने मचाया धमाका!
  • ज़िंदगी और मौत के बीच झूलती गंगा!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ’ की कहानी में एक जबरदस्त भावनात्मक मोड़ आने वाला है। जहाँ एक ओर, गंगा अस्पताल में अपनी ज़िंदगी और मौत के बीच लड़ रही है तो दूसरी ओर, परिवार आपसी शक और संगीन आरोपों के चक्रव्यूह में फँस चूका है।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: दुर्गावती पहुंची अस्पताल!

गंगा की नाज़ुक हालत का पता चलते ही दुर्गावती अस्पताल पहुँचती है। वह मंदिर से लाया हुआ पवित्र कुमकुम गंगा के माथे पर लगाना चाहती है क्योंकि उसे भरोसा है कि इसे माथे पर लगाते ही गंगा ठीक हो जाएगी। अपनी पुरानी सहेली के लिए दुर्गावती, बेहद चिंतित नज़र आती है और उससे मिलने की ज़िद करती है।

स्नेहा ने लगाया अपनी सास पर आरोप!

लेकिन स्नेहा उसे अस्पताल के गेट पर ही रोक देती है। गुस्से और दर्द से भरी स्नेहा, दुर्गावती को गंगा के पास जाने से मना कर देती है। वह सीधे अपनी सास पर गंगा का ढाबा जलाने का आरोप लगाती है और कहती है कि अब यहाँ आकर झूठी परवाह करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

दुर्गावती पर लगे आरोप से सिद्धू दंग रह जाता है और तुरंत उसका बचाव करते हुए स्नेहा से कहता है कि वह ऐसा सोच भी कैसे सकती है कि दुर्गावती, गंगा को चोट पहुँचाएगी? वह स्नेहा को दोनों सहेलियों की पुरानी और गहरी दोस्ती की याद दिलाता है लेकिन स्नेहा पीछे नहीं हटती और कहती है कि उसके पास ठोस सबूत है।

Ganga Mai ki Betiyan 15th July 2026 written update: शक के घेरे में खड़ी दुर्गावती!

वह दावा करती है कि उसे आग लगाने का असली कारण मिल गया है। फिर वह सिद्धू और दुर्गावती को अपने फ़ोन में एक वीडियो दिखाती है। स्नेहा के मुताबिक़, यह वीडियो साबित करता है कि गंगा की जान जोख़िम में डालने के पीछे किसका हाथ है। दुर्गावती खुद पर लगे आरोप से पूरी तरह स्तब्ध रह जाती है।

भले ही इस वीडियो से, दुर्गावती शक के घेरे में आ खड़ी हुई है लेकिन पर्दे के पीछे का सच तो सिर्फ दर्शक जानते हैं कि इंदु कब से इसी ग़लतफहमी का इंतज़ार कर रही थी। एक ओर, गंगा ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है तो दूसरी ओर, गंगा के परिवार और दुर्गावती के अटूट रिश्ते को तार-तार करने की इंदु की यह खौफ़नाक साजिश, कामयाब होती हुई नज़र आ रही है।

दो सहेलियों का रिश्ता लगा दांव पर!

अब आने वाले एपिसोड में रिश्तों का भयावह टकराव देखने मिलेगा, क्योंकि स्नेहा, खुलेआम ढ़ाबे पर लगी उस भीषण आग के लिए दुर्गावती को दोषी ठहराएगी, वहीं सिद्धू अपनी माँ के बचाव के लिए किसी भी हद तक जाएगा, क्योंकि इन आरोपों से दुर्गावती की इज्ज़त और गंगा के साथ उसका बरसों पुराना रिश्ता दांव पर लगा है।

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या इंदु का यह काला सच, वक्त रहते सबके सामने आ पाएगा? या वह अपने इस गंदे खेल में पूरी तरह कामयाब हो जाएगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.