Vasudha: देव ने उजाड़ दिया “रजवाड़ी चटका” का वजूद! क्या गुस्से के इस अंधकार में डूबकर, देव खुद मिटा देगा, चौहान परिवार का मान-सम्मान?

Vasudha: 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में भारी भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा, जहाँ देव एक ऐसा चौंकाने वाला कदम उठाता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी..

Vasudha: देव ने उजाड़ दिया “रजवाड़ी चटका” का वजूद! क्या गुस्से के इस अंधकार में डूबकर, देव खुद मिटा देगा, चौहान परिवार का मान-सम्मान?

Vasudha 14th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@Zee 5

Modified Date: July 14, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: July 14, 2026 7:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंद मिनटों में राख हुआ वसुधा का पूरा संसार!
  • देव ने किया "रजवाड़ी चटका" का अंत!

Vasudha: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो वसुधा के आने वाले एपिसोड में भारी भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा, जहाँ देव एक ऐसा चौंकाने वाला कदम उठाता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जब देव, चंद्रिका पर वसुधा का कारोबार ख़राब करने का आरोप लगाता है, तो उसके बाद वह अपना आपा खो बैठता है और वह इस झगडे को सबसे दर्दनाक तरीके से ख़त्म करने का फैसला करता है।

Vasudha Upcoming Twist: गुस्से से तिलमिलाया देव!

अपनी पत्नी और माँ के बीच बढती रोज़-रोज़ की दूरियों से परेशान होकर, देव गुस्से से तमतमाते हुए वसुधा की फैक्ट्री में जाता है और वहां पर रखी हुईं अचार की बोतलें और दूसरा सामान तोड़ने लगता है। यह देखकर वसुधा पूरी तरह से टूट जाती है और लाचार होकर अपनी आँखों के सामने अपनी मेहनत और अपने सपनों को बिखरते हुए देखती रहती है।

बंद हुआ “रजवाड़ी चटका”!

देव गुस्से से चिल्लाते हुए कहता है कि जिस वजह से चंद्रिका को इतना नीचे गिरा पड़ा, वह खुद उस वजह को हमेशा के लिए ख़त्म कर देगा। उसके मुताबिक वसुधा का कारोबार ही परिवार की हर समस्या की असली जड़ है, इसलिए वह इस बिज़नेस को बंद करके उस जड़ को ही उखाड़ फेंकेगा, और घोषणा करता है कि आज से वसुधा का “रजवाड़ी चटका” बंद..

Vasudha 14th July 2026 written update: देव ने चंद्रिका को ठहराया रुकावटों का ज़िम्मेदार!

कहानी में भावनात्मक ड्रामा तब और बढ़ जाता है जब देव चंद्रिका की तरफ मुड़कर, कड़वे स्वर में पूछता है कि “क्या अब वह खुश है”? उसके लहज़े से साफ़ पता चलता कि वसुधा की ज़िन्दगी में आई हुई हर परेशानी के लिए, वह चंद्रिका को ही ज़िम्मेदार मान रहा है।

अब आगामी एपिसोड में परिवार के भीतर एक ऐसा टकराव देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी.. क्योंकि देव के गुस्से और जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय न ही सिर्फ वसुधा के कारोबार को बल्कि उस अटूट भरोसे को भी ख़त्म कर सकता है जो पूरे चौहान परिवार को एक डोर में बांधे रखता था..

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या वसुधा सब कुछ बर्बाद होने से पहले, देव को रोक पाएगी? क्या चंद्रिका आख़िरकार वसुधा का बार-बार इम्तेहान लेने की वजह बता पाएगी? या फिर कोई ऐसा सच है जो अभी भी सामने आना बाकी है..

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.