Hanuman Ansh Box Office Collection: फ्लॉप होने की कगार पर थी Neem Karoli Baba की बायोपिक, फिर ऐसा आया तूफान कि कमाई देखकर उड़ गए होश!
Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया है। शुरुआत में धीमी कमाई के बाद फिल्म ने जबरदस्त वापसी की है। खासकर चौथे वीकेंड में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ी और फिल्म ने अपनी सफलता से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
(Hanuman Ansh Box Office Collection/ Image Credit: X@taran_adarsh)
- धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने पलटा गेम
- तीसरे हफ्ते में कमाई ने पकड़ी रफ्तार
- चौथे वीकेंड में ₹28.52 करोड़ का कलेक्शन
मुंबई: Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन (Hanuman Ansh Box Office Collection) किया है जिससे फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया है। शुरुआत के तीन हफ्तों में फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन चौथे हफ्ते में कहानी पूरी तरह बदल गई है। टिकटों की मांग अचानक बढ़ी और फिल्म की कमाई ने तेज रफ्तार पकड़ ली है।
31 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म को सीमित स्क्रीन मिलीं और पहले दो हफ्तों में इसकी कमाई काफी कम रही। लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म की किस्मत बदलने लगी। जहां आमतौर पर फिल्मों की कमाई समय के साथ घटती है, वहीं इस फिल्म ने उल्टा तेजी दिखानी शुरू कर दी।
लाखों से करोड़ों में पहुंची कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले सप्ताह 89 लाख रुपये (Hanuman Ansh Box Office Collection) कमाए। दूसरे सप्ताह यह आंकड़ा घटकर 46 लाख रुपये रह गया। इसके बाद तीसरे सप्ताह में फिल्म ने जोरदार वापसी करते हुए 9.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे वीकेंड में तो कमाई और तेज हो गई और फिल्म ने 28.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।
चौथे सोमवार को भी जारी रहा जलवा
फिल्म की कमाई चौथे सप्ताह की शुरुआत में भी मजबूत बनी रही। रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को ‘हनुमान अंश’ ने 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। इसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 46 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस शानदार उछाल ने फिल्म को एक बड़ी सरप्राइज सफलता के तौर पर स्थापित कर दिया है।
2 करोड़ रुपये के बजट में 23 गुना कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म ने अब तक लगभग 46 करोड़ रुपये की कमाई (Hanuman Ansh Box Office Collection) कर ली है। यानी फिल्म अपनी लागत से करीब 23 गुना ज्यादा कारोबार कर चुकी है। धीमी शुरुआत के बावजूद ऐसा प्रदर्शन फिल्म के लिए बेहद खास माना जा रहा है और इसे साल की बड़ी स्लीपर हिट्स में गिना जा रहा है।
‘HANUMAN ANSH’ – THE GAME CHANGER… #HanumanAnsh is rewriting the rules of the game – and how!
⭐ First-time director
⭐ First-time lead actor
⭐ Low budget/CoP
⭐ Minimal spend on P&A
⭐ Barely any *pre-release* promotionsYet, the content is attracting audiences in hordes.… pic.twitter.com/gPV1wrLO5C
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 31, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- Ayushman Card: यहां के प्राइवेट अस्पतालों में आज नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड! आखिर क्यों लिया गया ये फैसला? वजह जानकर चौंक जाएंगे
- UP Flood Update: प्रदेश में बाढ़ से मचा हड़कंप, योगी सरकार ने संभाला मोर्चा, 1900 से ज्यादा लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर
- SP Amit Kumar Budania Father Death: जिला SP के पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत.. कार का टायर फटते ही जा घुसी ट्रेलर में, गाड़ी की हालत देख रह जायेंगे सन्न

Facebook


