Shalini Pandey AI Deepfake : 32 साल की मशहूर एक्ट्रेस बनीं AI Deepfake का शिकार! फर्जी VIDEO वायरल होने से हुईं हताश, बोलीं- मुझे निशाना बनाया गया
अभिनेत्री शालिनी पांडे AI और डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक फर्जी अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने इसे पूरी तरह नकली बताया है। उन्होंने लोगों से वीडियो को शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड न करने और तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।
Shalini Pandey AI Deepfake
- शालिनी पांडे के नाम से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- एक्ट्रेस ने वीडियो को AI Deepfake बताते हुए कहा- इसमें मैं नहीं हूं
- फैंस से वीडियो शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड न करने की अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क : Shalini Pandey AI Deepfake : साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री शालिनी पांडे इन दिनों AI और डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक फर्जी और अश्लील वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शालिनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसमें वे नहीं हैं, साथ ही उन्होंने लोगों से इसे शेयर न करने की भावुक अपील की है।
फैंस से वीडियो डाउनलोड न करने की आग्रह
अपने बयान में शालिनी पांडे ने तकनीक के दुरुपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि AI का इस्तेमाल महिलाओं को निशाना बनाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करती हैं। उन्होंने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह किया है कि अगर उन्हें यह वीडियो कहीं दिखाई दे तो इसे शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड न करें और न ही इसके साथ किसी तरह से जुड़ें। Ai Deepfake इसके बजाय, जिम्मेदारी दिखाते हुए तुरंत उस वीडियो की रिपोर्ट करें ताकि इसे और ज्यादा फैलने से रोका जा सके।
कौन है शालिनी पांडे ?
बता दें कि फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में ‘प्रीति’ के किरदार से मशहूर हुईं शालिनी पांडे ने रणवीर सिंह के साथ ‘जयेशभाई जोरदार’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस घटना के बाद से डिजिटल स्पेस में सेलिब्रिटीज की सुरक्षा और AI तकनीक के अवांछित इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस छिड़ गई है।
#ShaliniPandey condemns the fake AI-generated videos circulating online and urges everyone to refrain from sharing misleading content that tarnishes her image.📢 pic.twitter.com/57q2S4dyC7
— Chennai Times (@ChennaiTimesTOI) August 31, 2026
यह भी पढ़ेंः-
- Gwalior Minor Girl Murder: शादी के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में झाड़ियों में मिली अनन्या की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- Zomato Ban Analog Dairy Product: जोमैटो में अब नहीं मिलेंगी ये चीजें, कंपनी ने बिक्री पर लगाया बैन, नियम नहीं मानने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- Prayagraj Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में मौत का धमाका, खत्म हो गई कई जिंदगियां, भयानक विस्फोट से दहल उठा पूरा इलाका, देखें वीडियो
- Ujjain Kinnar Aghori Video Viral: किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

Facebook


