Ganga Mai ki Betiyan: सहाना के शक ने मचाया कोहराम! सिद्धू-स्नेहा ने दिया एक दूसरे को वचन.. क्या वाकई मुरली दे रहा है अपनी पत्नी को धोखा?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' की कहानी में, जहाँ सिद्धू और स्नेहा सच को स्वीकार कर लेते हैं, वहीं सहाना और मुरली के बीच जन्म लेता है शक..
Ganga Mai ki Betiyan 24th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
- मुरली का रहस्यमयी फोन कॉल!
- सहना का शक बन गया तूफान!
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ की कहानी में एक बेहद भावुक मोड़ आता है, जहाँ सिद्धू और स्नेहा सच को स्वीकार कर लेते हैं, वहीं दूसरी तरफ सहाना और मुरली के बीच एक नई ग़लतफहमी जन्म ले लेती है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: सिद्धू और स्नेहा के रिश्ते की सबसे अहम बातचीत!
दुर्गावती के नाम पर लगे धब्बे को मिटाने के संकल्प के साथ, सिद्धू स्नेहा से एक अहम सवाल पूछता है। वह स्नेहा से जानना चाहता है कि अगर कानूनी तौर पर दुर्गावती बेगुनाह साबित हो गईं, तो स्नेहा क्या करेगी? स्नेहा पूरे विश्वास के साथ जवाब देती है कि ऐसा होने पर वह सबके सामने दुर्गावती से माफ़ी मांगेगी और अपनी गलती कबूलेगी कि उसने ही दुर्गावती को गलत समझा था। इसके बाद सिद्धू के कहने पर स्नेहा उसे इस बात का वचन भी देती है।
इसके बाद स्नेहा भी सिद्धू से वही सवाल दोहराती है कि यदि कानूनी जांच में दुर्गावती को गंगा का ढ़ाबा जलाने का दोषी पाया गया, तो वह क्या करेगा? सिद्धू बिना एक पल गवाएं उससे वादा करता है कि यदि ऐसा हुआ, तो स्नेहा का हर फैसला और सज़ा उसे मंज़ूर होगी। दोनों की यह बातचीत दर्शाती है कि कैसे वे दोनों आँख बंद करके किसी का साथ देने के बजाय सच का साथ चुन रहे हैं, जो कि उनके रिश्ते की सबसे अहम बातचीत बन जाती है।
सहाना के जीवन में तूफ़ान देगा दस्तक!
इस दौरान, मुरली और सहाना के वैवाहिक जीवन में भी एक नया तूफान दस्तक देता है। जब मुरली घर लौटता है, तो सहाना को काफी परेशान पाता है। सहाना उससे शिकायत करती है कि वह उसका फ़ोन उठाने तक के लिए भी बहुत व्यस्त रहता है और अब उसके पास शायद ही सहाना के लिए कोई समय है। इससे पहले कि मुरली अपनी बात समझा पाता कि तभी उसका फ़ोन बज उठता है और वह बात करने के लिए तुरंत कमरे से बाहर चला जाता है।
Ganga Mai ki Betiyan 24th July 2026 written update: सहाना और मुरली के बीच बढ़ती ग़लतफहमी!
मुरली कमरे से बाहर जाकर बात करते देख, सहाना के मन में शक पैदा होता है। वह सोचने लगती हैं कि क्या मुरली के ज़िन्दगी में कोई दूसरी औरत है, जिसके बारे में वह उससे कुछ छिपा रहा है। अब यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि उसका डर सच है या महज़ एक वहम, लेकिन इतना तो तय है कि इस एक फ़ोन कॉल ने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दी हैं।
अब आगामी एपिसोड में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि जहां एक ओर, सिद्धू और स्नेहा किसी का अँधा समर्थन करने की बजाय, सच को चुनते हैं। तो वहीं दूसरी ओर, मुरली के बदले हुए बदलाव की वजह से सहाना का उस पर से भरोसा उठाने लगा है।

Facebook


