Godaan Movie Release: गौमाता पर बनी फिल्म ‘गोदान’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, शांतनु शुक्ला ने बताया संस्कृति और धर्म से जोड़ने वाली कहानी

Ads

Godaan Movie Release: गौमाता पर आधारित देश की पहली फिल्म 'गोदान' आज यानि 06 फरवरी 2026 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 01:40 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 02:14 PM IST

Godaan Movie Release/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • गौमाता पर आधारित पहली फिल्म 'गोदान' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
  • फिल्म आज यानि 06 फरवरी 2026 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • फिल्म 'गोदान' पूरी तरह से गौमाता को समर्पित है।

Godaan Movie Release: नई दिल्ली: गौमाता पर आधारित देश की पहली फिल्म ‘गोदान’ आज यानि 06 फरवरी 2026 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। (Godaan Movie Release) फिल्म ‘गोदान’ पूरी तरह से गौमाता को समर्पित है और भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के मूल्यों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करती है। फिल्म की कहानी में संदेश दिया गया है कि, अपनी जड़ों से जुड़कर व्यक्ति को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। फिल्म की कहानी को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें सच्ची घटनाओं को शामिल किया गया है।

हमें संस्कृति और धर्म से जोड़ने का कार्य करती है फिल्म गोदान

फ़िल्म के प्रचार-प्रसार प्रभारी शांतनु शुक्ला ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ‘गोदान’ हम सभी को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ने का कार्य करती है। फ़िल्म में दिखाया गया है कि, किस प्रकार वैज्ञानिक तरीकों से गौमाता मानव जीवन के लिए उपयोगी और आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि, यह फ़िल्म देश के युवाओं (Godaan Movie Release)  को गौमाता की उपयोगिता और महत्व को समझाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

युवाओं को सनातन और संस्कृति के बारे में मिलेगी जानकारी

शांतनु शुक्ला ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। अभी की फ़िल्में सिर्फ पारंपरिक पारिवारिक कहानियों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि सामाजिक विषयों, नए विचारों और अलग-अलग विधाओं पर भी आधारित फिल्मों का निर्माण हो रहा है। (Godaan Movie Release) उन्होंने आगे कहा कि, ‘गोदान’ इसी परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन मूल को जानने और समझने का अवसर प्रदान करती है।

शांतनु शुक्ला ने संतो और नेताओं का जताया आभार

शांतनु शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का फिल्म केलिए सहयोग देने पर (Godaan Movie Release)  आभार प्रकट किया है।

इसके साथ ही शांतनु शुक्ला ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि महाराज, मुरारी बापू, आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज, बालकृष्ण महाराज, देवी चित्रलेखा, परम प्रेमानंद महाराज का भी आभार प्रकट किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

फिल्म ‘गोदान’ किस विषय पर आधारित है?

फिल्म ‘गोदान’ गौमाता पर आधारित देश की पहली फिल्म है, जो भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गौमाता के महत्व को दर्शाती है।

प्रश्न 2:फिल्म ‘गोदान’ युवाओं के लिए क्यों खास मानी जा रही है?

फिल्म ‘गोदान’ युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ गौमाता की उपयोगिता को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से समझाने का प्रयास करती है।

फिल्म ‘गोदान’ की कहानी में क्या संदेश दिया गया है?

फिल्म ‘गोदान’ यह संदेश देती है कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर व्यक्ति आत्मिक संतुष्टि और संतुलित जीवन प्राप्त कर सकता है।

फिल्म ‘गोदान’ को किन प्रमुख हस्तियों का समर्थन मिला है?

फिल्म ‘गोदान’ को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, संतों और धार्मिक गुरुओं का नैतिक सहयोग और समर्थन मिला है, जिससे फिल्म को व्यापक पहचान मिली है।

क्या फिल्म ‘गोदान’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है?

हां, फिल्म ‘गोदान’ की कहानी को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें वास्तविक और सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है।