Dhamtari Latest News: महिला की मौत के बाद पूरे गांव में बवाल, अंतिम संस्कार को लेकर आमने-सामने ग्रामीण और परिजन, जानें किस बात को लेकर बड़ा विवाद

Ads

Dhamtari Latest News: महिला की मौत के बाद पूरे गांव में बवाल, अंतिम संस्कार को लेकर आमने-सामने ग्रामीण और परिजन, जानें किस बात को लेकर बड़ा विवाद

Dhamtari Latest News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद
  • ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार का विरोध किया
  • पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

धमतरी: Dhamtari Latest News जिले के कुर्रा गांव में 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर जमकर विवाद हो गया मृतिका राधा बाई यादव और उनके परिवार द्वारा करीब पांच साल पहले दूसरे धर्म को अपनाए जाने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार का विरोध (Religious Conversion Dispute) किया मामला इतना बढ़ा कि हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए काफी देर तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही आखिरकार परिजन हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया और गांव का माहौल शांत हुआ।

Dhamtari Latest News धमतरी जिले के कुर्रा गांव में रविवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब 80 वर्षीय राधा बाई यादव की मृत्यु हो गई महिला की मृत्यु के बाद जब अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया बताया जा रहा है कि मृतिका और उनके परिवार ने करीब पांच साल पहले दूसरे धर्म को अपना लिया था इसी बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी मामला बढ़ता देख गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और अंतिम संस्कार को लेकर विरोध जताने लगे स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा काफी देर तक ग्रामीणों और परिजनों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

दरअसल, विवाद सिर्फ अंतिम संस्कार को लेकर नहीं था, बल्कि इसके पीछे धर्म परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी भी सामने आई ग्रामीणों का कहना था कि महिला और उनके परिवार द्वारा पांच साल पहले धर्म परिवर्तन किया गया था, जिसके बाद अंतिम संस्कार की परंपरा को लेकर विवाद खड़ा हुआ वहीं, मामले को लेकर हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई काफी देर तक चले विवाद और बातचीत के बाद आखिरकार मृतिका के परिजन हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार राधा बाई यादव का अंतिम संस्कार किया गया अंतिम संस्कार के बाद धीरे-धीरे गांव में स्थिति सामान्य हुई और तनाव का माहौल भी शांत हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

विवाद क्यों हुआ?

मृतिका और उनके परिवार द्वारा पांच साल पहले धर्म परिवर्तन किए जाने के कारण।

ग्रामीणों की नाराजगी किस बात को लेकर थी?

धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार पर आपत्ति।

कौन-कौन मौके पर पहुंचे थे?

बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठन।