गली बॉय का ट्रेलर हुआ रिलीज,रणवीर होंगे धारावी के अंडरग्राउंड रैपर

Ads

गली बॉय का ट्रेलर हुआ रिलीज,रणवीर होंगे धारावी के अंडरग्राउंड रैपर

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 06:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

मुंबई। फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज हो गया है।इसमें फिल्म के कलाकार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कुछ अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर बहुत ही अनोखे ढंग से प्रस्तुत किया गया था। जिसे लेकर दर्शको में उत्सुकता बढ़ गई है।


वीडियो में रणवीर सिंह अपने मोबाइल की तरफ़ देख कर ट्रेलर रिलीज की तैयारी कर रहे है। इसके अलावा, आलिया भट्ट अपनी खिड़की से बाहर झांक रही है और तभी ट्रेलर रिलीज का पॉप-अप नज़र आता है।बता दें कि गली बॉय के ट्रेलर रिलीज की घोषणा के साथ ही निर्माताओं ने “असली हिप हॉप” नामक एक रैप सांग भी ऑनलाइन रिलीज किया था। फिल्म में, रणवीर एक अंडरग्राउंड रैपर की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे और इस वीडियो के द्वारा बताया गया है कि वह कैसे सुपर रैपर बनें । दिलचस्प बात है कि इस रैप को रणवीर सिंह ने ही गाया है। वही, वीडियो को यूट्यूब पर बेहद कम समय में 14 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।


रणवीर सिंह फ़िल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख़्स की भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनके प्यार में पागल लड़की की भूमिका में होगी। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2019 के बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा जो 7 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा।एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित “गुली बॉय” 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/z34A-mILN24″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>