Guru Randhawa Gym Firing: मशहूर सिंगर के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाई गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ads

Guru Randhawa Gym Firing: मशहूर सिंगर के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाई गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 09:40 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 10:35 AM IST

Guru Randhawa Gym Firing | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • गुरु रंधावा की जिम पर हमला
  • पश्चिम विहार इलाके में फायरिंग
  • बिश्वोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: Guru Randhawa Gym Firing मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के मालिकाना हक वाले एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। (Guru Randhawa Gym Attack) घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि इस वारदात में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

बिश्वोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

Gym Firing Case मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजधानी दिल्ली में हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सिंगर गुरु रंधावा की जिम 24HS FITNESS DELHI है। जहां कल रात फायरिंग की घटना हुई है। इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बिश्वोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित USA ने जिम पर फायरिंग करने का दावा करते हुए ऑडियो नोट और फेसबुक पर धमकी दी है कि ये जिम सिंगर गुरु रंधावा की जिम है और इस पर फायरिंग इसलिए कि है क्योकि वह सलमान खान के करीबी हो रहा था।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जिम के बाहर के विजुअल्स और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या यह वाकई गैंग की ही हरकत है या किसी ने दहशत फैलाने के लिए इस नाम का इस्तेमाल किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

फायरिंग कहाँ हुई थी?

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरु रंधावा की जिम के बाहर।

क्या किसी को चोट लगी है?

नहीं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फायरिंग की जिम्मेदारी किसने ली?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने।