Actor Chandrachur Singh News : मशहूर अभिनेता की पुश्तैनी हवेली पर कब्जे से मचा हड़कंप! फर्जी वसीयत से करोड़ों की जमीन बेचने का खेल, 7 पर FIR
बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और उनके भाई अभिमन्यु सिंह ने अलीगढ़ की पुश्तैनी हवेली और जमीनों पर कथित अवैध कब्जे व फर्जी वसीयत के जरिए संपत्ति बेचने का आरोप लगाया है। मामले में चाची समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Actor Chandrachur Singh News
- चंद्रचूड़ सिंह की पुश्तैनी हवेली ‘द जलालपुर एस्टेट’ को लेकर विवाद
- फर्जी वसीयत और जमीनें बेचने के आरोप में 7 लोगों पर FIR
- अलीगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की
एंटरटेनमेंट डेस्क : Actor Chandrachur Singh News बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और उनके भाई अभिमन्यु सिंह ने अपनी अलीगढ़ स्थित पुश्तैनी हवेली ‘द जलालपुर एस्टेट’ पर अवैध कब्जे और फर्जी वसीयत के जरिए जमीनें बेचने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। अलीगढ़ के रोरावर थाने में दर्ज इस केस में एक्टर की चाची, कजन भाई-बहन, वकील और गवाहों समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है।
क्या है पूरा मामला ?
चंद्रचूड़ सिंह ने बताया 1870 में बनी हवेली और आसपास के गांवों में फैली पुश्तैनी जमीनों में परिवार के सभी सदस्यों का बराबर का हिस्सा था। Bollywood News Latest आरोप है कि दादा की मृत्यु से ठीक एक दिन पहले जब वह अस्वस्थ थे, तब चाचा-चाची ने फर्जी सिग्नेचर करवाकर फर्जी वसीयत तैयार करवाई। 2025 में चाचा के निधन के बाद चाची, उनके बच्चों और कुछ बाहरी लोगों ने मिलकर हवेली पर कब्जा कर लिया और हिस्से की जमीनें बेच डालीं।
शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू
चंद्रचूड़ सिंह के पिता कैप्टन बलदेव सिंह सेना में अधिकारी और पूर्व विधायक रह चुके हैं, और उनका परिवार अलीगढ़ के पुराने जमींदार परिवारों में गिना जाता है। पुलिस ने एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिनेता का कहना है कि यह पूरी तरह धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला है और जांच के आगे बढ़ने पर इस साजिश में शामिल कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी
- Mann Ki Baat 137th Episode Live: आज ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, यहां देखें लाइव
- Petrol Diesel Price Today 30 August 2026: पेट्रोल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल की कीमत में 13 रुपए की कटौती, त्योहारी सीजन में बस-ट्रक मालिकों को झटका, आम जनता को राहत

Facebook


