IPS Transfer News: अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, कई जगहों के डीआईजी भी इधर से उधर, सरकार ने 16 IPS अफसरों का किया तबादला
अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, कई जगहों के डीआईजी भी इधर से उधर, IPS Transfer News: District SP Changed in Karnataka
बेंगलुरु। SP Changed in Karnataka कर्नाटक सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) से लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
SP Changed in Karnataka हरिशेखरन पी. को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय नियुक्त किया गया है। वहीं एम. नंजुंडास्वामी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शिकायत एवं मानवाधिकार की जिम्मेदारी दी गई है। देवज्योति राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं तकनीकी सेवाएं, बेंगलुरु बनाया गया है। अमित सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह बोरासे भूषण गुलाबराव को डीआईजी एवं पुलिस आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ नियुक्त किया गया है। आर. चेथन को डीआईजी, पश्चिमी रेंज मंगलुरु और निकम प्रकाश अमृत को डीआईजी एवं पुलिस आयुक्त, बेलगावी सिटी की जिम्मेदारी मिली है।
SP और DCP स्तर पर भी बदलाव
शिव प्रकाश देवराजू को पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स बनाया गया है। पद्मिनी साहू को पुलिस अधीक्षक, चिक्कबल्लापुर, आर. श्रीनिवास गौड़ा को डीसीपी, सिटी क्राइम ब्रांच-1 और डॉ. शिवकुमार को पुलिस अधीक्षक, कर्नाटक लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुशल चौकसे को डीसीपी, प्रशासन बेंगलुरु, साहिल बगला को पुलिस अधीक्षक, कोप्पल, रोहन जगदीश को पुलिस अधीक्षक, बेंगलुरु दक्षिण जिला और मिथुन एच.एन. को पुलिस अधीक्षक, गडग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस फेरबदल के बाद अब संबंधित जिलों और पुलिस इकाइयों में नई नियुक्तियों के अनुरूप कामकाज संभाला जाएगा। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः-
- Rajesh Agrawal on Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में लापता हुई भाजपा नेता की बेटी तो चिंता में पड़े मंत्री राजेश अग्रवाल, विदेश मंत्रालय से तत्काल किया संपर्क
- Indian Bank Recruitment: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस बैंक में होगी 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, देशभर में खुलेंगी इतनी नई शाखाएं
- Tibet Flood Update: नेपाल के साथ तिब्बत में भी बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, 500 से ज्यादा लोग लापता
- Mann Ki Baat 137 Episode : ‘मन की बात’ के जरिए PM मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित, नशामुक्त युवा से लेकर ‘Vocal for Local’ तक इन मुद्दों पर की चर्चा
- Vikrant Bhuria wrote a letter to Mohan Yadav: 26 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया ने सीएम को लिखा पत्र, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, रखीं ये 3 बड़ी मांगें
- ESDS Software Solution IPO: पहले दिन ही डबल हुआ सब्सक्रिप्शन, 372 रुपये पहुंचा GMP! IPO में दांव लगाने के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, जानें पूरा अपडेट

Facebook


