Hanuman Ansh Box Office Collection/ Image Credit: X
Hanuman Ansh Box Office Collection: मुंबई: फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लगातार कमाई कर रही है और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। इसी के साथ ही फिल्म अब ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म हनुमान अंश के चौथे हफ्ते की कमाई किसी चमत्कार से कम नहीं है। पहले हफ़्ते में 1.08 करोड़ रुपए से शुरुआत करने के बाद, इसने चौथे हफ्ते में 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इन आंकड़ों के साथ ही इस फिल्म ने बॉलीवुड की सबड़े बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मामूली से बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के 28वे दिन तो इसने टॉक्सिक जैसी 500 करोड़ी फिल्म को भी मात दे दी। सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के चौथे गुरुवार यानी 28वें दिन 11 करोड़ रुपए की भारी कमाई की। वहीं 27वें दिन की 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की तुलना में इसमें 41.94% की तेजी देखी गई जो वाकई होश उड़ा देने वाला ट्रेंड है। (Hanuman Ansh Box Office Collection)
इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे हफ़्ते में 61 करोड़ रुपए (नेट) कमाए। इसी के साथ इसने अपने तीसरे हफ़्ते के 10.4 करोड़ के कलेक्शन के मुकाबले चौथे वीक में 86.54% की तेजी दिखाई। अब भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म की 28 दिनों की कुल कमाई 72.88 करोड़ रुपए (नेट) है, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 86 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के चौथे वीक में 61 करोड़ रुपए की कमाई करन के साथ ही ‘हनुमान अंश’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इसने ‘धुरंधर 2’ (56 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़कर लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपना कब्जा जमाया है। बता दें कि इस लिस्ट में ‘धुरंधर’ (115.7 करोड़ रुपए) सबसे ऊपर है।
बता दें कि ‘हनुमान अंश’ 1.8 करोड़ रुपए के बजट में बनी हुई बताई जा रही है। वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने अब तक 72.88 करोड़ रुपए (नेट) कमाए हैं। इस तरह, 28 दिनों में फ़िल्म ने 71.08 करोड़ रुपए का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट हासिल किया है जो कि 3948.88% का धमाकेदार मुनाफा है। इसी के साथ ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। (Hanuman Ansh Box Office Collection)
इन्हें भी पढ़ें:-