Rajnandgaon Crime News: नौकरी लगाने के नाम पर दिया झांसा, पैसे लेकर भी नहीं भरा मन तो कर दिया ये कांड, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Rajnandgaon Crime News: नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला का 4 साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Rajnandgaon Crime News/Image Credit: IBC24
- राजनांदगांव से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है।
- आरोपी ने नौकरी लग्गाने का झांसा देकर 4 साल तक पीड़िता का शोषण किया है।
- पुलिस ने 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अक्षय साहू की रिपोर्ट…
Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। वन रक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर एक महिला का करीब 4 साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने नौकरी का झांसा देने के साथ-साथ पीड़िता और उसके परिवार से पैसे भी लिए और बाद में डरा-धमकाकर उसका शोषण करता रहा।
क्या है पूरा मामला?
मामला थाना छुरिया के अपराध क्रमांक 163/2026 का है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सफदर खान, निवासी वार्ड क्रमांक 04, सीताबर्डी पठान पारा, थाना छुरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी के नाम पर फार्म भरने के लिए पीड़िता का प्रवेश पत्र लिया गया, वहीं उसके पिता से 43 हजार रुपये भी लिए गए। (Rajnandgaon Crime News)
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Rajnandgaon Crime News: आरोप है कि नौकरी नहीं लगने के बाद आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और कथित तौर पर लगातार करीब चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। नौकरी का झांसा, पैसे की ठगी और चार साल तक शोषण के गंभीर आरोप… पीड़िता की शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Reliance Jio IPO: आईपीओ की दुनिया में Jio मचाएगी धमाल! अंबानी की कंपनी का मेगा प्लान तैयार, क्या टूटेगा देश के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड?
- SBI UPI Service Ban News: आज इस समय के बाद किसी भी जगह नहीं होगा ऑनलाइन पेमेंट! धोखे में रहे तो हो सकती है परेशानी, इस वजह से SBI ने लिया बड़ा फैसला
- Pension Amount Credited in Bank Account: खुशखबरी!.. खातों में आया पेंशन का पैसा.. करीब 10 लाख हितग्राहियों को भेजा गया 147.05 करोड़ रुपये

Facebook


