अब यो यो हनी सिंह का दिल आया तबले पर

अब यो यो हनी सिंह का दिल आया तबले पर

अब यो यो हनी सिंह का दिल आया तबले पर
Modified Date: December 4, 2022 / 03:17 am IST
Published Date: December 4, 2022 3:17 am IST

यो यो हनी सिंह अपने हिप-हॉप और अपबीट संगीत के लिए प्रसिद्ध है, इसके अलावा संगीतकार विविध संगीत इंस्ट्रूमेंट और विशेष रूप से शास्त्रीय इंस्ट्रूमेंट बजाना काफी पसंद करते है। हनी सिंह के नवीनतम पोस्ट में तबला के प्रति उनका प्यार साफ़ नज़र आ रहा है। यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिकल सेशन की एक झलक साझा की है जिसमे वह अपने भतीजे के साथ तबला बजाते हुए नज़र आ रहे है।

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है –

 

Had a great Tabla Session with My Nephew Sparsh Sangam!! We just love n live music #music#classical music #tabla

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

 

 ये भी पढ़े –राजी का ट्रेलर रिलीज,आलिया बनी बेटी ,पत्नी और स्पेशल एजेंट

यो यो हनी सिंह ने  ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ के साथ यह एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनका दबदबा अभी भी कायम है।पिछले कुछ सालों में चार बॉटल वोडका, ब्राउन रंग ने, एंग्रेजी बीट दे, ब्लू आईज, लव डोज़, दिल चोरी आदि हनी सिंह के चार्टबस्टर गानों की सूची में शामिल है।अपनी आगामी संगीत वीडियो की तैयारी में व्यस्त, यो यो हनी सिंह दूसरी चीज़ों के साथ-साथ, किकबॉक्सिंग सिख रहे है। उनकी म्यूजिक वीडियो अक्सर प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है और ऐसे में, अब उनकी आगामी म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतेज़ार किया जा रहा है। 

 

web team IBC24


लेखक के बारे में