रानी मुखर्जी ने भारतीय तिरंगा फहरा कर की इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत

रानी मुखर्जी ने भारतीय तिरंगा फहरा कर की इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत

रानी मुखर्जी ने भारतीय तिरंगा फहरा कर की  इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत
Modified Date: December 4, 2022 / 12:42 pm IST
Published Date: December 4, 2022 12:42 pm IST

मेलबर्न में दी इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवलऑफ मेलबर्न  शुरू हो गया है। शनिवार को भारतीय फिल्म स्टार रानी मुखर्जी  वहां पहुंची थी इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने फेडरेशन स्क्वायर पर भारतीय तिरंगा  फहरा कर की। इस दौरान प्रीमियर ऑफ़ विक्टोरिया डेनियल अंद्रेव्स, चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द स्टेट के  के साथ ही साथ कई अधिकारी भी मौजूद थे।

इस दौरान रानी ने लोगो के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि , “मैं मानती हूँ कि अपने देश का ध्वज फहराना किसी के लिए भी राष्ट्रीय सम्मान की बात है। और अपने घर से इतनी दूर ऑस्ट्रेलिया में यह करना और भी विशेष और देशभक्ती की भावना से भरपूर है। मैं शुक्रगुजार हु  विक्टोरियन सरकार की जिन्होंने मुझे यहाँ आमंत्रित किया।मुझे पिछले 22 सालों से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और वही प्यार आज मुझे यहां लाया है। इसलिए सबसे पहले मुझे अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा करना है। इस दौरान रानी मुखर्जी अपने पिता को याद कर बेहद भावुक हो गई थी। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे आज मेरे पिता की फिल्म हम हिंदुस्तानी का देशभक्ति गीत “छोड़ो कल की बातें” सबसे ज्यादा याद आ रहा है ।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में