Ira-Nupur Wedding: शेरवानी छोड़ जिम वियर में बारात लेकर निकले नूपुर, ढोल बजाते पहुंचे अपनी दुल्हनिया के पास, देखें वीडियो
Ira-Nupur Wedding: शेरवानी छोड़ जिम वियर में बारात लेकर निकले नूपुर, ढोल बजाते पहुंचे अपनी दुल्हनिया के पास, देखें वीडियो
Ira-Nupur Wedding
Ira-Nupur Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहने जाने वाले आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान ने आखिरकर जिम ट्रेनर नुपूर संग शादी रचा ही ली। दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि कपल ने 3 जनवरी को मुंबई के फेमस होटल ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की। कोर्ट मैरिज रजिस्टर करने के बाद नूपुर रिसेप्शन वेन्यू पर जिमवियर में पहुंचे। ये देख सभी दंग रह गए।
Read more: 2024 Movies List: इस साल हिंदी सिने प्रेमियों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, रोमांस, क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी ये फिल्में होंगी रिलीज
बता दें कि आयरा और नूपुर की शादी में बस परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद थे। वहीं जिम वियर में 8 किलोमीटर की दोस्तों संग रनिंग की, इसके बाद वेन्यू पर पहुंचकर ढोल बजाया और खूब डांस किया। नूपर का जिम वियर में बारात लेकर पहुंचना अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, शादी वाले दिन आयरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर दिखी। ‘ब्राइड टू बी’ का हेयरबैंड लगाकर वो अपनी तस्वीरें शेयर कर रही थीं। उनका कहना था कि वो आज के दिन इसे पहने रखने वाली हैं।
शादी के दिन नूपुर ने आयरा के लिए एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें लिखा, कि- अब मेरे ऊपर से तुम्हारे मंगेतर होने का टैग हट जाएगा, क्योंकि मैं तुम्हारा अब हमेशा-हमेशा के लिए हो जाऊंगा। आई लव यू आयरा खान। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को पिछले तीन सालों से डेट कर रहे हैं। वहीं, अब शादी के फंक्शन 3 जनवरी से 13 जनवरी तक चलने वाले हैं। वहीं, 13 जनवरी को दोनों महाराष्ट्रीयन स्टाइल में उदयपुर के ताय अरावली में सात फेरे लेंगे।

Facebook


