(Jana Nayagan Box Office Collection Day 1/ Image Credit: actorvijay instagram)
नई दिल्ली: Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायकन’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज (Jana Nayagan Box Office Collection Day 1) हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई शहरों में थिएटरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही है। जबकि कुछ जगहों पर फैंस ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ फिल्म की रिलीज का जश्न भी मनाया। विजय की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है और पहले दिन इसकी शानदार ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
रिलीज से पहले ही ‘जना नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया। देशभर में फिल्म के 10 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके थे। ब्लॉक सीटों को छोड़कर एडवांस बुकिंग से करीब 22.26 करोड़ रुपये की कमाई हुई। जबकि ब्लॉक सीटों सहित यह आंकड़ा लगभग 28.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा टिकट तमिल भाषा के लिए बिके, जबकि हिंदी और तेलुगु संस्करणों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु से सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई। इसके बाद कर्नाटक और केरल का योगदान भी काफी मजबूत रहा।
रिलीज के पहले दिन भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत (Jana Nayagan Box Office Collection Day 1) की है। सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक ‘जना नायकन’ ने 14.40 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 35.4% दर्ज की गई है। हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं और शाम व रात के शो के बाद कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पहले दिन का अंतिम कलेक्शन देर रात सामने आएगा। जिसके बाद फिल्म की वास्तविक ओपनिंग का पता चलेगा।
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 1 | ₹14.40 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक) | 35.40% |
| कुल कलेक्शन | ₹14.40 करोड़ | — |
फिल्म का निर्देशन एच.विनोथ ने किया है। इसमें थलपति विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और रेबा मोनिका जॉन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार स्टारकास्ट और बड़े बजट की वजह से फिल्म पहले से ही चर्चा में थी। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक दिखाई दे रही है। जिससे आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।
‘जना नायकन’ ने पहले दिन अच्छी शुरुआत (Jana Nayagan Box Office Collection Day 1) कर दी है लेकिन अब असली परीक्षा वीकेंड में होगी। अगर फिल्म को दर्शकों से अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।