Samsung Galaxy Z Flip 8 Launched: सैमसंग का सबसे दमदार फोल्डेबल फोन लॉन्च! प्रीमियम डिजाइन, बड़ी कवर स्क्रीन और धांसू प्रोसेसर की ताकत देख उड़ जाएंगे होश!
Samsung Galaxy Z Flip 8 Launched: सैमगंग ने अपना नया Galaxy Z Flip 8 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 120Hz स्मूथ डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 4300mAh बैटरी और नया हार्डवेयर दिया गया है। प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साय यह फोन बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार यूजर एक्सपीरियंस का दावा करता है।
(Samsung Galaxy Z Flip 8 Launched/ Image Credit: Samsung)
- ₹1,24,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च।
- 4.1-इंच कवर और 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले।
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर।
Samsung Galaxy Z Flip 8 Launched: सैमसंग ने लंदन में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च (Samsung Galaxy Z Flip 8 Launched) कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का अपग्रेडेड वर्जन है। नए मॉडल में बेहतर डिजाइन, ज्यादा बड़ी कवर स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है और इसमें प्रीमियम फोल्डेबल अनुभव देने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
कीमत, स्टोरेज और लॉन्च ऑफर
Samsung Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,44,999 रुपये है। कंपनी ने इसे ग्रेफाइट, क्रीम और पिंक रंगों में पेश किया है जबकि मिंट कलर केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। चुनिंदा बाजारों में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी की वेबसाइट से खरीदने वाले ग्राहकों को 6 महीने का Google AI Pro ट्रायल, 5TB क्लाउड स्टोरेज और Samsung Care+ के पहले तीन महीने बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगे।
डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच की AMOLED मेन डिस्प्ले और 4.1 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है। दोनों स्क्रीन 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ रहता है। कवर स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 12GB RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से संभालने में सक्षम है।
शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा सेटअप 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy Z Flip 8 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP48 रेटिंग और Armor Aluminum फ्रेम दिया गया है जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। फोन का वजन केवल 180 ग्राम है, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान रहता है। प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट प्रोसेसर, शानदार कैमरा और आधुनिक फीचर्स के साथ Galaxy Z Flip 8 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो फोल्डेबल स्मार्टफोन (Samsung Galaxy Z Flip 8 Launched) खरीदने की सोच रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Zomato Share Price: जोमैटो शेयर खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Q1 नतीजों के बाद एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया टारगेट, 75% रिटर्न की उम्मीद ने खींचा निवेशकों का ध्यान
- Three Sisters Married to Same Man: तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, वीडियो हुआ वायरल तो कहा- राजा दशरथ की भी तो 3 रानियां थीं
- Today Live Breaking News and Updates 23 July 2026: पीएम मोदी का ऐलान, पेपर लीक मामले में तत्काल सुनवाई के लिए 4 राज्यों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Facebook


