Jogi Trailer Video Out: दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘जोगी’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, 1984 दंगो की कहानी देख भावुक हो जाएंगे आप

film 'Jogi' Trailer launched : दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'जोगी' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म की कहानी 1984 के दंगों पर आधारित है।

Jogi Trailer Video Out: दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘जोगी’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, 1984 दंगो की कहानी देख भावुक हो जाएंगे आप
Modified Date: December 3, 2022 / 11:20 pm IST
Published Date: December 3, 2022 11:20 pm IST

नई दिल्ली : film ‘Jogi’ Trailer launched : दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘जोगी’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म की कहानी 1984 के दंगों पर आधारित है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ जीशान अयुब और हितेन तेजवानी भी नजर आएंगे। इस फिल्म में टाइटल रोल जोगी का किरदार दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं। >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

यह भी पढ़े : Shivraj Cabinet Important Decision: शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, योग आयोग के गठन को दी गई मंजूरी, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर 

फिल्म में दिखेगी तीन दोस्तों की कहानी

film ‘Jogi’ Trailer launched :  बता दें कि, फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है, जो दंगों के दौरान सर्वाइवल के लिए लड़ते हैं। यह उम्मीद और साहस की कहानी दिखाती है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि जोगी अपने परिवार के साथ ब्रेकफास्ट करता है। सब खुश हैं और एकदम से तूफान के आने से पहली वाली शांति का अहसास होता है।

इसके बाद जोगी के पड़ोस मे गोलियां चलने की आवाजें आती है। फिर हिंसक भीड़ को दिखती है। चारों तरफ घरों मे आग लगी हुई है। जोगी अपने परिवार और अन्य सिखों के साथ दिल्ली से निकलने और पंजाब के मोहाली जाने की कोशिश करता है। जीशान अय्यूब एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखते हैं। हितेन तेजवानी भी दिलजीत और जीशान के दोस्त के किरदार में हैं और तीनों लोगों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

यह भी पढ़े : एक दिन में केवल इतने ही अंडों का करें सेवन, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर 

किसी फिल्म के लिए दिलजीत ने पहली बार उतारी पगड़ी

film ‘Jogi’ launched Trailer launched :  ट्रेलर में दिखाया जाता है कि अपनी और लोगों की जान बचाने के लिए जोगी अपनी पगड़ी उतार देता है और बाल कटवा लेता है। इस सीन को करने के लिए दिलजीत ने रियल में अपनी पगड़ी उतार दी। वह पहली बार किसी फिल्म में बिना पगड़ी के दिख रहे हैं। फिल्म 16 सितंबर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़े : CBI ने मनीष सिसोदिया के लॉकरों की ली तलाश, उपमुख्यमंत्री बोले- कुछ नही मिला

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया ट्रेलर

film ‘Jogi’ Trailer launched :  दिलजीत दोसांझ ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए ‘मितर प्यारे नु हाल मुरीदां दा कहना’ लिखा है। उन्होंने इसे फिल्म के अन्य कास्ट और डायरेक्ट को भी टैग किया है। द‍िलजीत ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘जोगी’ उनके ल‍िए एक बेहद खास फिल्‍म है क्‍योंकि वह इत‍िहास के पन्नों से एक बेहद जरूरी कहानी लोगों के सामने रख रहे हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.