Kalki 2 Movie Starcast Change Prabhas / Image Source : X
एंटरटेनमेंट डेस्क : Kalki 2 Movie Starcast Change Prabhas : नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2’ को लेकर सिनेमा जगत में एक बार फिर भारी हलचल शुरू हो गई है। साल 2024 की इस सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म के अगले चैप्टर की तैयारी मेकर्स ने तेज कर दी है। इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट में बड़े फेरबदल की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार , दीपिका पादुकोण के सीक्वल से बाहर होने के बाद फिल्म में साई पल्लवी और आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2’ से जुड़ चुकी हैं। Nag Ashwin Prabhas Sci Fi Film Update हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन खबरों की मानें तो आलिया इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने पिछले महीने हैदराबाद में फिल्म के दूसरे शूटिंग शेड्यूल के दौरान लगभग पांच दिनों तक गुप्त रूप से शूटिंग भी पूरी कर ली है। प्रभास और डायरेक्टर नाग अश्विन के साथ आलिया का यह पहला कोलेबोरेशन होगा।
शुरुआती अटकलों में कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण के किरदार ‘सुमति’ की जगह लेंगी, जो कल्कि की मां का रोल है। लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार, आलिया को फिल्म में एक बिल्कुल अलग और बेहद महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। वहीं, दीपिका के हटने के बाद ‘सुमति’ का मुख्य किरदार निभाने की दौड़ में साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी सबसे आगे चल रही हैं।
‘कल्कि 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा है कि मेकर्स इसे दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में उतारने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म के अगले फेज की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और अगले साल अप्रैल तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ, आलिया भट्ट अपनी यशराज फिल्म्स की स्पाई-यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें उनके साथ शर्वरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।