IIT Bombay Student Suicide News: ChatGPT से नकल करते पकड़े जाने पर IIT छात्र ने लगाया मौत को गले, उठाया ये खौफनाक कदम /image: Social Media
मुंबई। IIT Bombay Student Suicide News: IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के दूसरे साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बी.टेक के इस छात्र को परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा था। जिससे आहत होकर छात्र ने मौत को गले लगा लिया। शाम को वह अपने कमरे में मृत पाया गया।
ChatGPT Exam Cheating जानकारी के अनुसार छात्र को परीक्षा हॉल में मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। उसने जवाब पाने के लिए परीक्षा का प्रश्न पत्र ChatGPT पर अपलोड किया था। छात्र के ख़िलाफ़ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई।
इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट के हेड ने छात्र से इस मामले पर बात भी की थी। उन्होंने उसे समझाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना का उसके एकेडमिक करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया। बाद में शाम को वह अपने कमरे में मृत पाया गया। IIT बॉम्बे एक छात्र की मौत से बहुत दुखी है। संस्थान छात्र के दोस्तों, क्लासमेट्स, फैकल्टी सदस्यों और इस दुखद घटना से प्रभावित अन्य लोगों को सहायता दे रहा है। संबंधित अधिकारी मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।
IIT Bombay Student Suicide News पुलिस ने बताया कि वाकोडे ऊर्जा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग में बीटेक पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष का छात्र था। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पवई परिसर के छात्रावास संख्या-4 में वाकोडे का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि मौत का पता तब चला जब छात्रावास में रहने वाले उसके साथियों ने देखा कि उसके कमरे से कोई जवाब नहीं मिल रहा है और उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को खबर दी।
IIT Bombay Student Suicide News अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पवई पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुंबई के पवई स्थित आईआईटी परिसर में गत सात महीने में किसी छात्र द्वारा आत्महत्या करने का यह तीसरा मामला है। फरवरी में, छात्रावास में बीटेक द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। जुलाई 2026 में भी नए सेमेस्टर की शुरुआत में बीटेक द्वितीय वर्ष के 20 वर्षीय छात्र ने अपनी जान दे दी थी।
Mumbai | IIT Bombay: A second-year student of the Department of Energy Science and Engineering at IIT Bombay died by suicide. Earlier in the day, during an examination, the student was found using a mobile phone in the exam hall. He had uploaded the examination question paper on… https://t.co/npWPmxhppn pic.twitter.com/f6aFnVsRzh
— ANI (@ANI) September 19, 2026