CM Hemant Soren Health Update | Photo Credit: IBC24
रांची: CM Hemant Soren Health Update झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि मां रूपी सोरेन (Rupi Soren Health) को सांस लेने की दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
CM Hemant Soren Health Update ‘हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ के निदेशक डॉ. नितेश प्रिय ने कहा, ‘‘सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की स्थिति स्थिर है और उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक सामान्य हैं।’’प्रिय ने बताया कि रूपी सोरेन को लगातार निगरानी में रखा जा रहा है और जांच के बाद उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, जांच में छाती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल, उनकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है। रूपी सोरेन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। वह दो दिन पहले ही बेंगलुरु से इलाज और स्वास्थ्य जांच कराने के बाद रांची लौटी थीं। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बेंगलुरु गए थे। रांची लौटने के बाद शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा।