Pooja Pal cyber fraud | Photo Credit: IBC24
प्रयागराज: Pooja Pal cyber fraud उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने फोनपे के माध्यम से अपने खाते से अनाधिकृत रूप से 1.55 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में प्रयागराज के धूमनगंज थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। (Pooja Pal PhonePe fraud)
Kaushambi MLA cyber fraud पूजा पाल ने थाना में दी तहरीर में आरोप लगाया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उनके खाते से 22 अगस्त से 13 सितंबर, 2026 के बीच फोनपे के (Pooja Pal bank account fraud) माध्यम से लगभग 1,55,000 रुपये अनाधिकृत रूप से निकाल लिए गए। विधायक ने आशंका जताई कि उनके आईफोन 17 को हैक करके इस घटना को अंजाम दिया गया।
धूमनगंज थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक पूजा पाल की तहरीर पर शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के गिरोह द्वारा पूजा पाल के पति और तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की कथित तौर पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।