जानिए, सलमान ने किस फिल्म में दी अपनी आवाज और किस कंपनी को किया बैन

जानिए, सलमान ने किस फिल्म में दी अपनी आवाज और किस कंपनी को किया बैन

जानिए, सलमान ने किस फिल्म में दी अपनी आवाज और किस कंपनी को किया बैन
Modified Date: December 4, 2022 / 07:24 am IST
Published Date: December 4, 2022 7:24 am IST

 

सलमान खान के पास टैलेंट को कोई कमी नहीं हैं। बॉलीवुड के भाई एक्टिंग के साथ पेंटिंग और सिंगिंग में भी अपने हाथ आजमा चुके है। हिंदी फिल्मों में अपने चार्टबस्टर ट्रैक देने के बाद सलमान खान अब मराठी फिल्म के लिए भी अपनी आवाज दे रहे थे। सलमान अपने फेवरेट को स्टार महेश मांजरेकर की फिल्म एफयू -फ्रेंड्स अनलिमिटेड में मराठी गाने से अपना डेब्यू कर रहे है। सलमान खान अब सिंगिंग में इतने माहिर हो चुके हैं कि उन्होंने ये गाना महज 45 मिनट में ही रिकॉर्ड कर दिया है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि फिल्म के कंपोजर ने इस बात को रिविल किया है।

जी हां म्यूजिक डाइरेक्टर विशाल मिश्रा ने बताया कि, सलमान को इस गाने से प्यार हो गया था। उन्होंने इस गाने को नई पहचान दे दी है विशाल ने कहा, सलमान की गायकी में बहुत पॉवर है। जब उन्होंने 45 मिनट में ही गाना रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने गाने को कई बार सुना और उसके अंदाज को फट से पकड़ लिया। इस गाने के लिए सलमान बेस्ट च्वॉइस थे।  वैसे यहां सलमान अपनी फिल्मों में 45 मिनिट में गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं तो वहीं सलमान ने 45 मिनिट में एक नामी म्यूजिक कंपनी को बैन कर दिया है।

सोर्सेस का कहना है कि अपकमिंग फिल्म ट्यूबलाइट के म्यूजिक राइट्स खरीदने के लिए इरोज इंटरनेशनल लगी हुई थी…लेकिन सलमान ने उन्हें बैन कर दिया है क्योंकि इसी कंपनी के साथ सलमान का फिल्म दबंग को डिस्ट्रीब्यूट करने को लेकर पंगा हुआ था।

फिर फिल्म बजरंगी भाईजान के दौरान भी इरोज ने सलमान को काफी कम कीमत पर डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स देने की बात सामने आई थीं…जिससे सलमान बेहद नाराज हो गए थे..और फाइनली अब इस कंपनी का सलमान खान कैंप में बैन लग गया है…मतलब ये की सलमान के दुश्मनों की लिस्ट में इस इरोज इंटरटनेशनल का नाम शामिल हो गया…देखते हैं अब ये बैन कब तक हटेगा।

 


लेखक के बारे में