Samsung Galaxy S27 Ultra: बदलेगा Samsung Galaxy S27 का पूरा लुक! कैमरा मॉड्यूल होगा बिल्कुल नया, डिजाइन देखकर रह जाएंगे हैरान!
Samsung Galaxy S27 Ultra: Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर बड़ा डिजाइन बदलाव सामने आया है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में नया कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसके अलावा Qi2 मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट और बेहतर कैमरा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। अगर ये बदलाव सही साबित हुए तो नया फ्लैगशिप काफी अलग नजर आ सकता है।
(Samsung Galaxy S27 Ultra/ Image Credit: Instagram)
- Galaxy S27 Ultra का बदलेगा लुक
- नया कैमरा बार डिजाइन संभव
- Qi2 मैग्नेटिक चार्जिंग का सपोर्ट
Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग अपनी Galaxy S सीरीज के अगले फ्लैगशिप फोन (Samsung Galaxy S27 Ultra) में बड़ा डिजाइन बदलाव करने की तैयारी कर सकती है। नए लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S27 Ultra का रियर कैमर सेटअप मौजूदा मॉडल के काफी अलग हो सकता है। कंपनी अलग-अलग रिंग वाले डिजाइन की जगह एक बड़े कैमरा बार या प्लेट जैसा मॉड्यूल दे सकती है। इससे फोन का पिछला हिस्सा पहली नजर में ही नया नजर आएगा।
कैमरों के लिए आएगा बड़ा मॉड्यूल
लीक तस्वीरों और रिपोर्ट्स में Galaxy S27 Ultra के पीछे तीन कैमरा सेंसर को एक बड़े हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल के अंदर दिखाया गया है। यह डिजाइन मौजूदा Galaxy S26 सीरीज के कैमरा लेआउट से अलग बताया जा रहा है। हालांकि, अभी यह जानकारी लीक पर आधारित है और Samsung ने नए डिजाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Qi2 मैग्नेटिक चार्जिंग भी खास
नए कैमरा मॉड्यूल का मकसद सिर्फ फोन को (Samsung Galaxy S27 Ultra) नया लुक देना नहीं हो सकता। रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung इस बदलाव के जरिए Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए बेहतर जगह बना सकती है। अगर फोन में मैग्नेट सीधे बेहतर तरीके से जोड़े जाते हैं तो यूजर्स को मैग्नेटिक चार्जर या दूसरी एक्सेसरीज इस्तेमाल करने के लिए खास केस की जरूरत कम पड़ सकती है।
कैमरा में भी मिल सकते हैं अपग्रेड
Galaxy S27 Ultra के कैमरा सिस्टम में भी बड़े (Samsung Galaxy S27 Ultra) सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। लीक के अनुसार, फोन में 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP 5x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फ्रंट कैमरे में 16MP सेंसर और ऑटोफोकस मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक रिपोर्ट में सेकेंडरी टेलीफोटो कैमरा हटाने की संभावना भी बताई गई है।
पूरी S27 सीरीज में होगा बदलाव?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि नया कैमरा डिजाइन केवल Galaxy S27 Ultra तक सीमित रहेगा या पूरी Galaxy S27 सीरीज में देखने को मिलेगा। कुछ लीक में Ultra मॉडल को नए डिजाइन के साथ दिखाया गया है जबकि दूसरे मॉडल पुराने डिजाइन के करीब बताए गए हैं। Samsung लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स में बदलाव कर सकती है। अगर Qi2 नया कैमरा लेआउट और अपग्रेडेड सेंसर साथ आते हैं तो S27 Ultra पिछले मॉडल्स के मुकाबले बड़ा फ्लैगशिप अपग्रेड साबित हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Miss Universe India 2026: कौन हैं काजियाह लिज मेजो? केरल की इस 19 साल की मॉडल बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया
- SIM Card New Rules: नया SIM लेने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इतनी लिमिट पूरी होते ही नहीं मिलेगा नया कनेक्शन? कहीं आप भी तो नहीं फंसने वाले?
- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों को मिलेगा पट्टा! सर्वे का काम हुआ पूरा, राजस्व मंत्री ने दी जानकारी

Facebook


