मनोज बाजपेयी ने अपने बर्थडे पर दिया खास संदेश, जिसे सब कर रहे पसंद, जानें आखिर क्या खास है इस वीडियो में

मनोज बाजपेयी ने अपने बर्थडे पर दिया खास संदेश, जिसे सब कर रहे पसंद, जानें आखिर क्या खास है इस वीडियो में
Modified Date: December 4, 2022 / 09:00 am IST
Published Date: December 4, 2022 9:00 am IST

Manoj Bajpayee video  मनोज बाजपेयी आज अपना  53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान मनोज बाजपेयी का एक वीडियो सामने आया है, जिस लोग काफी पसंद कर रहे हैं।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: मारियुपोल शहर के बाहर एक और सामूहिक कब्र मिली, 1000 लोगों की मौत का अनुमान

वीडियो में मनोज बाजपेयी आज के समय में देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच बढ़ती दूरी के बारे में बात करते  दिख रहे हैं। वो कहते हैं कि ‘भगवान और खुदा आपस में बात कर रहे थे, मंदिर और मस्जिद के बीच चौराहे पर मुलाकात कर रहे थे, कि हाथ जोड़े हुए हों या दुआ में उठें, कोई फर्क नहीं पड़ता है.’

Manoj Bajpayee video : इस वीडियो को डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने साल 2020 के मई महीने में लॉकडाउन के दौरान शेयर किया था, जो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस कविता को मिलाप जावेरी ने लिखा है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। मिलाप जावेरी ने कहा, ‘हाल ही में कुछ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं, जहां दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए हैं। ऐसे में यह वीडियो प्रासंगिक हो चुका है।’

यह भी पढ़ें: 17 वर्षीय किशोरी को प्रेगनेंट करने के आरोप में 12 वर्षीय लड़का गिरफ्तार, लड़की ने दिया बेटी को जन्म

Manoj Bajpayee video : बता दें कि मनोज बाजपेयी ने फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उनके काम को बहुत सराहा गया।

 

 

 


लेखक के बारे में