Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ अब OTT पर देगी ठहाकों की गारंटी, हंसी और मस्ती से भरपूर फिल्म घर बैठे यहां देख पाएंगे आप
Dhamaal 4 OTT Release: 'धमाल 4' की ओटीटी रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब अजय देवगन स्टारर यह कॉमेडी एडवेंचर फिल्म आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। अगर आप घर बैठे फिल्म का मजा लेना चाहते हैं तो यहां जानिए इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
(Dhamaal 4 OTT Release/ Image Credit: Ajay Devgn Instagram)
- ओटीटी पर आ गई ‘धमाल 4’
- नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम
- फिल्म ने कमाए 230 करोड़
नई दिल्ली: Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म (Dhamaal 4 OTT Release) पर भी दस्तक दे दी है। फिल्म का थिएट्रिकल सफर पूरा हो चुका है और अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकते हैं। कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर यह फिल्म 4 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है। ऐसे में जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, उनके लिए फिल्म देखने का अच्छा मौका है।
‘धमाल 4’ ने की शानदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धमाल 4’ का प्रदर्शन (Dhamaal 4 OTT Release) अच्छा रहा। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 230.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में इसकी नेट कमाई 167.82 करोड़ रुपये रही, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 199.26 करोड़ रुपये बताया गया है। विदेशों में फिल्म ने करीब 30.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।
बड़ी स्टार कास्ट से सजी फिल्म
‘धमाल 4’ का निर्देशन (Dhamaal 4 OTT Release) इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक शामिल हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और श्रिया पिलगांवकर नजर आए हैं। संजय दत्त और नोरा फतेही ने स्पेशल कैमियो किया है।
खजाने की तलाश में शुरू होती है मस्ती
फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी नक्शे और शैतान सिंह के छिपे खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है। नक्शे पर बने एक निशान को लेकर किरदारों में उलझन रहती है कि वह ‘W’ है या ‘M’। अजय देवगन का किरदार गुड्डू रस्तोगी अपने दोस्तों के साथ खजाने की तलाश में निकलता है। इसके बाद कई ग्रुप खजाने तक पहुंचने की कोशिश करते हैं और इस दौरान मजेदार घटनाओं और मुश्किलों का सिलसिला शुरू हो जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ananya Panday Hot Look: ब्राउन बॉडीकॉन गाउन में Ananya Panday ने ढाया कहर, अप्सरा सी खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल!
- BCCI Bans Rohit for Two Years: टीम इंडिया को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने दिग्गज प्लेयर रोहित पर लगा दिया दो साल का बैन, जानिए क्यों लिया इतना बड़ा फैसला
- Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, यहां 354 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Facebook


