O Romeo Box Office Collection Day 2/Image Credit: IBC24.in
एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। मुंबई की एक दीवानी अदालत ने शनिवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने मृत गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
हुसैन उस्तरा के नाम से कुख्यात हुसैन शेख की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सनोबर का दावा है कियह फिल्म पूरी तरह से उनके मृत पिता के जीवन पर आधारित है और निर्माताओं ने फिल्म बनाने से पहले उनके परिवार से कोई सहमति नहीं ली। फिल्म में उनके पिता को एक ‘गैंगस्टर’ के रूप में चित्रित किया गया है, जिससे उनकी इमेज ख़राब हो रही है।
दीवानी अदालत के न्यायाधीश एच सी शेंडे ने अपने आदेश में कहा की सनोबर शेख फिल्म पर रोक लगाने के लिए सबूत पेश करने में विफल रही। Shahid Kapoor New Movie कोर्ट का कहना था की सनोबर ने पहले ही फिल्म निर्माताओं से पैसों के मुआवजे की मांग की थी और अगर कोई आर्थिक मुआवजे की मांग करता है, तो वह फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक की मांग नहीं कर सकता वहीँ दूसरे पक्ष के वकीलों ने यह भी कहा की यह फिल्म पूरी तरह से एक काल्पनिक है और इसके साथ फ़िल्म में साफ़ ‘डिस्क्लेमर’ भी दिया गया है।
अदालत के इस फैसले के बाद फिल्म अब अपनी तय तारीख 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। O Romeo Movie Release हालांकि, सनोबर शेख के वकील डी वी सरोज ने कहा है कि वह इस फैसले को अब बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।