नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बायोग्राफी फिर विवादों में

Ads

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बायोग्राफी फिर विवादों में

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 02:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एन ऑर्डिनरी लाइफ इन दिनों विवादों में पड़ गयी है।  नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये आत्मकथा कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई थी। लेकिन यह उस समय विवादों में आ गई थी जब इस किताब के कुछ अंश छपे थे।नवाज़ुद्दीन की इस किताब की सह.लेखिका रितुपर्णा चटर्जी हैं। इस किताब में नवाज़ुद्दीन ने पूर्व मिस इंडिया निहारिका सिंह और अभिनेत्री सुनिता रजवार से रिलेशनशिप और प्रेम प्रसंगों का विस्तार से ज़िक्र किया है। किताब में अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर नवाज ने बताया था कि वह निहारिका के साथ साल भर रहे।  इन अंशों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने प्रेम प्रसंगों के बारे में बात की थी और बड़ी ही बेबाकी से लिखा था। उन्होंने मिस  लवली की अपनी को.स्टार निहारिका सिंह के साथ अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बहुत ही खुलेपन से लिखा था जो निहारिका सिंह को नागवार गुजरा और  निहारिका ने नवाज पर मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने का आरोप लगाया और इसके साथ ही साथ  उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड सुनीता रजवार ने भी किताब पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखी थी। इसके बाद किताब को लेकर विवाद शुरू हो गया।

बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने  अपनी जीवनी  लेकर माफ़ी मांगी है। इस किताब में जिन महिलाओं का ज़िक्र है उसे लेकर नवाज़ुद्दीन ने माफ़ी मांगी है। नवाज़ुद्दीन ने अपने ट्वीट में कहा है कि वो भावनाओं को आहत करने के माफ़ी मांग रहे हैं।