(Spider Man Brand New Day Collection/ Image Credit: X)
नई दिल्ली: Spider Man Brand New Day Collection: इन दिनों मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। टॉम हॉलैंड स्टारर इस सुपरहीरो फिल्म को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कहानी और एक्शन के चलते फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के बाद से ही इसकी कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है और अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Spider Man Brand New Day Collection) पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन शनिवार को शानदार कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने शनिवार को भारत में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा (Spider Man Brand New Day Collection) का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 455 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। शनिवार की कमाई के मामले में फिल्म ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 ने अपने 10वें दिन करीब 34 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के लिए दूसरा शनिवार बेहद खास रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी शुक्रवार को करीब 15 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अगले ही दिन कलेक्शन बढ़कर 35 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वीकेंड पर दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी ने फिल्म की कमाई को और बढ़ा दी है।
फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए बॉक्स ऑफिस (Spider Man Brand New Day Collection) पर इसके आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार की शानदार कमाई के बाद फिल्म जल्द ही 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है। सबसे खास बात यह है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। अब सभी की नजरें दूसरे रविवार के कलेक्शन पर हैं और देखना होगा कि फिल्म कितनी जल्दी 500 करोड़ के क्लब में पहुंचती है।