(Obsession OTT Release Date/ Image Credit: X)
नई दिल्ली: Obsession OTT Release Date: साल 2026 की चर्चित हॉलीवुड हॉरर फिल्मों में शामिल Obsession अब सिनेमाघरों के बाद ओटोटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज (Obsession OTT Release Date) होने जा रही है। फिल्म ने थिएटर में शानदार प्रदर्शन किया और डरावनी कहानी की वजह से दर्शकों का ध्यान खूब खींचा। अब जो लोग इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए वे जल्द ही घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे। लंबे समय से इसकी ओटोटी रिलीज का इंतजार किया जा रहा था और अब इसकी स्ट्रीमिंग से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है।
Obsession एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर है जिसका निर्देशन मशहूर यूट्यूबर करी बार्कर ने किया है। उन्होंने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसकी एडिटिंग भी की है। फिल्म में कोई बड़े हॉलीवुड स्टार नहीं हैं। लेकिन इसके कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। इसमें इंडे नवारेट, माइकल जॉन्सन और मेगन लॉलेस मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। कम बजट में बनी होने के बावजूद फिल्म ने अपनी कहानी और प्रस्तुति के दम पर अलग पहचान बनाई है।
करीब 1 घंटा 49 मिनट लंबी यह फिल्म डर और सस्पेंस से भरपूर है। कहानी बियर और निक्की नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। बियर चाहता है कि निक्की सिर्फ उसी से प्यार करे। एक दिन उसे एक रहस्यमयी ‘वन विश विलो’ मिलता है जहां वह अपनी इच्छा मांगता है। उसकी इच्छा पूरी तो हो जाती है लेकिन इसके बाद घटनाएं ऐसा खतरनाक मोड़ लेती हैं जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। फिल्म में बहुत ज्यादा जंप स्केयर नहीं हैं लेकिन इसका माहौल और कलाकारों की एक्टिंग लगातार तनाव और डर का एहसास कराती है।
रिलीज के बाद Obsession को दुनियाभर में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने अपनी कहानी और निर्देशन की वजह से हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच खास जगह बनाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 409 मिलियन डॉलर का कारोबार किया, जो भारतीय मुद्रा में करीब 3900 करोड़ रुपये के बराबर माना जा रहा है। यही वजह है कि इसे 2026 की सफल हॉरर फिल्मों में गिना जा रहा है।
जो दर्शक इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Obsession का डिजिटल प्रीमियर Netflix पर होगा। फिल्म 17 नवंबर 2026 से स्ट्रीमिंग (Obsession OTT Release Date) के लिए उपलब्ध होगी। ऐसे में हॉरर और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शक इस तारीख से घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। रिलीज के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर भी फिल्म को थिएटर जैसी सफलता मिलती है या नहीं।