#PathaanTrailer: भारी बवाल के बीच फिल्म पठान का ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शकों को एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का मिलेगा डोज

बवाल के बीच शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है! Pathaan Trailer Releases Pathaan Trailer Watch

#PathaanTrailer: भारी बवाल के बीच फिल्म पठान का ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शकों को एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का मिलेगा डोज

Fans booked entire theater to watch Pathan movie

Modified Date: January 10, 2023 / 12:02 pm IST
Published Date: January 10, 2023 12:02 pm IST

मुंबई: Pathaan Trailer सोशल मीडिया पर बाय काट किए जाने को लेकर मचे बवाल के बीच शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। पठान के ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। बता दें कि फिल्म पठान को विश्व हिंदू परिषद सहित कई दलों ने बैन करने की मांग की है।

Read More: India news today in hindi 9 January: इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में करेंगी शिरकत

Pathaan Trailer पठान के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा फिल्म को हिट बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि पठान के साथ दर्शकों को एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस तीनों का डोज मिलगा। पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ होती है, जो एक टेररिस्ट ग्रुप का हिस्सा हैं। जॉन की टीम कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती है और उनका अगला निशाना भारत है। देश को बचाने के लिए स्पाई एजेंट शाहरुख खान यानी पठान को बुलाया दाता है, जो जेल में अपना वनवास काट रहा है।

Read More: शर्मनाक! महिला से हुआ विवाद, तो चौकीदार ने कर दी उसके बच्चे की हत्या 

मिशन पर मुस्तैद पठान की मुलाकात अपने जैसी दूसरी स्पाई एजेंट दीपिका पादुकोण से होती, जो मिशन के लिए पठान के साथ हाथ मिलाना चाहती है, लेकिन पठान की उसके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ट्रेलर में मशीन गन से लेकर एरियल स्टंट तक, एक्शन का फुल डोज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही शाहरुख का एक डायलॉग भी ध्यान खींच रहा है, जब वह कहते हैं, “एक सोल्जर ये नहीं पूछता की देश ने उसके लिए क्या किया, वो पूछता है कि वो देश के लिए क्या कर सकता है।”

Read More: Railway canceled 327 trains :यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! रेल प्रशासन ने देशभर में 327 ट्रेनों को किया रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

शाहरुख खान के लिए पठान बेहद खास है, फिल्म को हिट बनाने के लिए शाहरुख पूरी मेहनत कर रहे हैं। बॉडी बनाने से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक किंग खान हर पैंतरा आजमा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख एक स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। पठान को दुनियाभर के कई एक्जॉटिक लोकेशन में शूट किया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हिंदी के अलावा पठान तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"