प्रभास अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को देंगे खास तोहफ़ा!

प्रभास अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को देंगे खास तोहफ़ा!

प्रभास अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों   को देंगे खास तोहफ़ा!
Modified Date: December 3, 2022 / 11:03 pm IST
Published Date: December 3, 2022 11:03 pm IST

बाहुबली सुपरस्टार प्रभास का जन्मदिन अब बस कुछ ही दिन दूर है और हर बार प्रसंशको द्वारा उनका जन्मदिन एक त्योहार की तरह धूमधाम से मनाया जाता है।

लेकिन इस बार प्रभास ने अपने प्रसंशको के लिए एक बेहद ही खास सरप्राइज प्लान किया है। यह सरप्राइज प्रभास को अपने प्रसंशको से मिलने वाले प्यार का धन्यवाद करने का एक तरीका है।

इस खास मौके पर अपने जन्मदिन से महज कुछ घंटे पहले अभिनेता अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट करेंगे जिससे प्रभास के प्रसंशको दिल बागबाग़ हो जाएगा और इस साल का यह जन्मदिन उनके लिए और भी खास बन जाएगा।बता दे की प्रभास का जन्मदिन 23 अक्टूबर को है 
 
इस दिवाली रायपुर के युवाओं की क्या हैं पसंद जानिए ..?

लेकिन तब तक उनके प्रसंशको को करना होगा थोड़ा इंतेज़ार और अनुमान लगाते रहिये कि आखिर प्रभास से मिलने वाला ये सरप्राइज है क्या!

वही हर साल की तरह इस साल अभिनेता के प्रसंशक उनके जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियों में जुट गए है और एक बार फिर अभिनेता के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए तयार है।
 
त्रिभाषी फ़िल्म “साहो” 2018 में रिलीज होगी और इसी के साथ प्रभास को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसकों के बीच प्रत्याशा दोगुनी बड़ गयी है.
 


लेखक के बारे में