प्रियंका ने कटवाए अपने बाल ,सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

प्रियंका ने कटवाए अपने बाल ,सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

प्रियंका ने कटवाए अपने बाल ,सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
Modified Date: December 4, 2022 / 12:38 pm IST
Published Date: December 4, 2022 12:38 pm IST

 एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग इटली में हो रही है। इसी सिलसिले में प्रियंका लॉस एंजिलिस और न्यूयॉर्क में बिजी रहती हैं। इस शो में प्रियंका एलेक्स पैरिश का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, जिसे काफी पसंद भी किया गया है। आज प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद उनके फैन्स की क्युरिसिटी और बढ़ गई है. दरअसल, प्रियंका ने   जो फोटो पोस्ट किया है उसमें उनके फ्लोर पर कटे हुए बाल पड़े हुए हैं.जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ के लिए अपने लम्बे बाल छोटे करवा लिए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, Bye bye long hair… what’s the Alex Parrish look for season 3… U’ll find out soon!!हालांकि, प्रियंका ने अपने नए हेयरस्टाइल का फोटो तो शेयर नहीं किया है लेकिन एलेक्स का नया लुक देखना वाकई इंटरेस्टिंग होगा। प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स A Kid Like Jake और Isn’t It Romantic में भी नजर आने वाली हैं।

 


लेखक के बारे में