Ranbeer Kapoor Ayodhya Land: रामधुन में ऐसे रमे की अयोध्या में खरीद ली जमीन.. इस एक्टर ने फिल्म ‘रामायण’ कि, रिलीज पहले किया बड़ा निवेश, जानें रकबा और कीमत
Ranbeer Kapoor Ayodhya Land: रणबीर कपूर ने अयोध्या के प्रीमियम ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी है।

Ranbeer Kapoor Ayodhya Land
- रणबीर कपूर ने अयोध्या में 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी।
- ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट 75 एकड़ में सरयू नदी किनारे विकसित हो रहा है।
- अभिनेता ने अयोध्या को सांस्कृतिक विरासत और भविष्य का निवेश केंद्र बताया।
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में निवेश किया है। उन्होंने 'अभिनंदन लोढ़ा के घर' प्रीमियम प्लॉटेड डेवलपमेंट परियोजना ‘द सरयू’ में जमीन खरीदी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह सौदा 2,134 वर्गफुट जमीन के लिए 3.31 करोड़ रुपये में हुआ है। (Ranbeer Kapoor Ayodhya Land) यह परियोजना अयोध्या में तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशकों के बढ़ते भरोसे के बीच काफी लोकप्रिय है। बड़े पैमाने पर लोग इस प्रोजेक्ट पर निवेश कर रहें है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Ranbir Kapoor purchases land parcel in Ayodhya in run-up to ‘Ramayana’ release
. Bollywood superstar Ranbir Kapoor, who is gearing up for the release of his upcoming Indian epic ‘Ramayana’, has purchased a land parcel in Ayodhya. The actor has bought the property valued at INR… pic.twitter.com/uKhzMIFUZo
— IANS (@ians_india) May 14, 2026
‘द सरयू’ 75 एकड़ में फैला प्रीमियम प्रोजेक्ट
‘द सरयू’ 75 एकड़ में फैला प्रीमियम प्रोजेक्ट है। यह सरयू नदी के किनारे विकसित किया जा रहा है। इसमें भव्य क्लब हाउस, 35 से अधिक आधुनिक सुविधाएं और लीला होटल्स द्वारा संचालित पांच एकड़ में फैला पूर्ण शाकाहारी लग्जरी होटल भी शामिल है। (Ranbeer Kapoor Ayodhya Land) रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है मानो अयोध्या ने उन्हें चुना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या भारत के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां निवेश करना उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगा। अभिनेता ने परियोजना की डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया की भी सराहना की।
क्या कहा कंपनी के चेयरमैन ने?
कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का केंद्र बन रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण शहर तेजी से विकास कर रहा है। उनके अनुसार रणबीर कपूर का निवेश अयोध्या के भविष्य को लेकर निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
कई बड़े सितारों से सजी है 'रामायण'
रामायण फिल्म को लेकर भारत और विदेश में रहने वाले बॉलीवुड फैशन बेहद रोमांचित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे। (Ranbeer Kapoor Ayodhya Land) वहीं अमिताभ बच्चन जटायु और कथावाचक की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह फिल्म का हिस्सा हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज की जाएगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो आदिनाथ कोठारे हाल ही में डिटेक्टिव धनंजय में नजर आए हैं। यह मराठी वेब सीरीज ZEE5 पर रिलीज हुई है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना
परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग
सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य
लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया
डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रणबीर कपूर ने 2,134 वर्गफुट जमीन 3.31 करोड़ रुपये में खरीदी है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Ranbir Kapoor Invests In Ayodhya Luxury Project Ahead Of Ramayan Movie Release
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am