Home » Entertainment » 20-Year Age Gap Between Ranveer Singh and Sara Arjun Sparks Buzz Over Dhurandhar: The Revenge
Sara Arjun & Ranbir Singh : जब रणवीर बने थे बिट्टू शर्मा, तब इतने साल की थी सारा ! धुरंधर की इस जोड़ी के बीच उम्र का फासला जान उड़ जाएंगे होश
Ads
Ranveer Singh और Sara Arjun फिल्म Dhurandhar: The Revenge में साथ नजर आएंगे। फिल्म से ज्यादा दोनों के बीच 20 साल का उम्र अंतर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Sara Arjun & Ranbir Singh बॉलीवुड के स्टार’ रणवीर सिंह और अभिनेत्री सारा अर्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ में हमजा अली और यालिना जमाली की यह मशहूर जोड़ी वापसी कर रही है। लेकिन इस फिल्म की चर्चा के साथ ही दोनों कलाकारों के बीच उम्र का एक बड़ा और चौंकाने वाला फासला भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।
40 के रणवीर और 20 की सारा
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच उम्र का अंतर पूरे 20 साल का है। जहाँ रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ था और वे इस साल 41 वर्ष के होने जा रहे हैं, वहीं सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को हुआ था और वे जल्द ही अपना 21वां जन्मदिन मनाएंगी। Entertainment News सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब साल 2010 में रणवीर सिंह ने अपनी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के जरिए बॉलीवुड में ‘बिट्टू शर्मा’ बनकर कदम रखा था, उस वक्त सारा अर्जुन मात्र 5 साल की एक छोटी बच्ची थीं।
कम उम्र से शुरू किया काम
हालांकि, सारा ने भी बहुत कम उम्र में कैमरा फेस करना शुरू कर दिया था। रणवीर के डेब्यू के ठीक एक साल बाद, यानी 2011 में, सारा ने फिल्म ‘404 : एरर नॉट फाउंड’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। दिग्गज अभिनेता राज अर्जुन की बेटी सारा ने महज डेढ़ साल की उम्र में अपना पहला विज्ञापन शूट किया था और अब तक वे 100 से अधिक विज्ञापनों का हिस्सा रह चुकी हैं।
इन फिल्मों में कर चुकी है काम
सारा अर्जुन भले ही उम्र में रणवीर से 20 साल छोटी हों, लेकिन उनके अभिनय का अनुभव बहुत पुराना है। ‘एक थी डायन’, ‘जय हो’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन’ जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा साबित करने के बाद, ‘धुरंधर’ सीरीज बतौर लीड एक्ट्रेस उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।