Nora fatehi On Sarke Chunar Teri Sarke : सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर विवादों में घिरी नोरा ने अब तोड़ी चुप्पी, कहा- बिना इजाजत के किया गया तस्वीरों का इस्तेमाल

Nora Fatehi और Sanjay Dutt के गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ते विवाद के बाद इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया। नोरा ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें हिंदी बोलों की जानकारी नहीं थी और उनकी तस्वीरें AI से इस्तेमाल की गईं।

Nora fatehi On Sarke Chunar Teri Sarke : सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर विवादों में घिरी नोरा ने अब तोड़ी चुप्पी, कहा- बिना इजाजत के किया गया तस्वीरों का इस्तेमाल

Nora fatehi On Sarke Chunar Teri Sarke / Image Source : screengrab

Modified Date: March 18, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: March 18, 2026 5:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विवाद के बाद गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटाया गया
  • नोरा ने कहा—हिंदी लिरिक्स की जानकारी नहीं थी
  • AI से तस्वीर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

मुंबई : Nora fatehi On Sarke Chunar Teri Sarke बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। संजय दत्त और नोरा का अपकमिंग फिल्म ‘KD: द डेविल’ के लिए बहुचर्चित गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ अब विवादों की भेंट चढ़ गया है। भारी आलोचना और वल्गर लिरिक्स के आरोपों के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए गाने पर बैन की पुष्टि की है। इसी बीच नोरा फतेही का आधिकारिक बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर जारी किया बयान

इस पूरे हंगामे के बीच नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “नमस्ते दोस्तों, मैं यहाँ इस विवाद पर बात करने आई हूँ। Nora Fatehi Controversy सबसे पहले तो मैं आपको बता दूँ कि मैं अपने एक करीबी दोस्त को खोने के गम में हूँ और इस वक्त एक ऐसी जगह पर हूँ जहाँ नेटवर्क की बहुत दिक्कत है। मुझे आज थोड़ा नेटवर्क मिला तो मुझे इस विवाद के बारे में अपडेट्स मिले। मैं इस वीडियो को लंबा नहीं खींचूँगी, बस कुछ बातें साफ करना चाहती हूँ।”

सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ के गाने का रीमेक

अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि यह गाना उन्होंने करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था और उस वक्त उन्हें लगा की यह सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ के गाने का आधिकारिक रीमेक है। Sanjay Dutt नोरा के अनुसार, उन्हें कन्नड़ भाषा समझ नहीं आती थी, इसलिए वे पूरी तरह से फिल्म मेकर्स के अनुवाद पर निर्भर थीं, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि गाने में कुछ भी ‘वल्गर’ या आपत्तिजनक नहीं है। नोरा ने खुलासा किया कि मेकर्स ने उनकी अनुमति के बिना गाने को हिंदी में डब किया, जिसके बोल वास्तव में बेहद अपमानजनक हैं।

AI के तस्वीरों का इस्तेमाल

इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि संजय दत्त के साथ उनकी जो तस्वीरें प्रचार के लिए इस्तेमाल की गईं, वे AI ( के जरिए बिना उनकी मर्जी के तैयार की गई थीं। Nora Fatehi Song Ban नोरा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने इवेंट के दौरान हिंदी वर्जन सुना, उन्हें इस गड़बड़ी का अहसास हो गया और उन्होंने तुरंत खुद को इस प्रोजेक्ट और इसके प्रमोशन से पूरी तरह अलग कर लिया। उन्होंने इस गाने के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए प्रशंसकों से अपील की है कि वे इस गाने को शेयर करना बंद करें, क्योंकि वे ऐसी किसी भी सामग्री का समर्थन नहीं करती हैं।

विरोध करने वालों का धन्यवाद

उन्होंने लिखा की मैं नहीं चाहूंगी कि कोई सोचे कि मैं इसका समर्थन करती हूँ। इस विरोध के लिए धन्यवाद, इसी दबाव के कारण फिल्म निर्माताओं ने इसे हटा दिया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूँ कि इस गाने को शेयर करना बंद कर दें क्योंकि आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही, मैं देख रही हूँ कि आप में से कुछ लोग इसका फायदा उठाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। खैर, मैं और मेरी टीम भविष्य में ऐसी स्थितियों में अधिक सावधान रहेंगे। हालांकि, मैं यह दोहराना चाहती हूँ कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने इस पर परफॉर्म नहीं किया और मेरी तस्वीर के साथ इसका इस्तेमाल करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.