एडल्ट स्टार की भूमिका में ऋचा,सामने आई पहली झलक

एडल्ट स्टार की भूमिका में ऋचा,सामने आई पहली झलक

एडल्ट स्टार की भूमिका में ऋचा,सामने आई पहली झलक
Modified Date: December 4, 2022 / 07:53 am IST
Published Date: December 4, 2022 7:53 am IST

मुंबई। इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित बायोपिक फिल्म ‘शकीला’ में शकीला की भूमिका निभाने के लिए ऋचा चड्डा को लिया गया है। यह फिल्म सुपरस्टार हिरोइन शकीला के जीवन की अंदरूनी तथ्यों को उजागर करेगी जिसने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग पर दो दशकों से अधिक समय तक राज किया था।

 

इस अभिनेत्री ने कर्नाटक के एक छोटे-से शहर तीर्थहल्ली में फिल्म की  शूटिंग शुरू कर दी है। केरल की पारंपरिक साड़ी कसवु पट्टू में ऋचा चड्डा को शकीला के रूप में पहली बार देखने से ऐसा लग रहा है मानों साऊथ की कोई महिला खड़ी हो। 

 

इस बारे में ऋचा का कहना है कि फिल्म की मुख्य चुनौती शकीला के बचपन के दिनों से लेकर एक लोकप्रिय व्यक्ति बनने तक की यात्रा को प्रस्तुत करना था। इस प्रकार उनका लुक, जो अनेकों वर्षों में तैयार हुआ है और हर गुजरते समय के साथ बदलता भी गया है, उसे परदे पर दिखाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में यह मुझे संतुष्टि भी देता है कि मैं पर्दे  पर असली किरदार के साथ आगे बढ़ती हूँ।हालांकि  शकीला का जीवन अभी भी एक किंवदंती है.

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में