Rio Kapadia Dies: फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘चक दे इंडिया’ फेम एक्टर का निधन

Rio Kapadia Dies:बताया जा रहा है कि रियो ने गुरुवार को 12 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांसें ली,अभिनेता की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवगंत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Rio Kapadia Dies: फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘चक दे इंडिया’ फेम एक्टर का निधन

Big meeting of BJP in Bhopal regarding assembly elections 2023

Modified Date: September 14, 2023 / 05:12 pm IST
Published Date: September 14, 2023 5:12 pm IST

Rio Kapadia Dies: मुंबई। हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर रियो कपाड़िया ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कपाड़िया का बुधवार, 13 सितंबर को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया, रियो कपाड़िया को शाहरुख खान की चक दे ​​इंडिया, हैप्पी न्यू ईयर और दिल चाहता है सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया था। वह हाल ही में आई प्राइम वीडियो की शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि कोचलिन और जिम सारभ स्टारर वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में नजर आए थे।

रियो कपाड़िया के निधन की खबर की पुष्टि उनके दोस्त फैसल मलिक ने की है। उन्होंने बताया कि रियो इस दुनिया में नहीं रहे, उनके निधन की खबर इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। रियो की मौत का कारण अभी भी तक पता नहीं चल पाया है, इसके अलावा अभिनेता के परिवार ने भी अभी तक उनके अचानक निधन के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि रियो ने गुरुवार को 12 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांसें ली,अभिनेता की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवगंत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

read more: Anantnag Encounter Live: अनंतनाग में सेना का ऑपरेशन तेज, आतंकियों के खात्में के लिए ली ड्रोन की मदद, DSP शहीद व एक जवान लापता, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

read more: एसबीआई के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार मास्टरकार्ड इंडिया के चेयरमैन नियुक्त


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com