Bageshwar Baba Shivaji Controversy / Image Source : FILE
एंटरटेनमेंट डेस्क : Bageshwar Baba Shivaji Controversy अभिनेता रितेश देशमुख अपनी आगामी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और संघर्ष पर की गई एक टिप्पणी के बाद रितेश देशमुख ने कड़ा विरोध जताया है। रितेश ने इस टिप्पणी को गलत और भ्रामक करार देते हुए सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।
विवाद की शुरुआत नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहाँ बागेश्वर बाबा ने दावा किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे और टूट चुके थे। Dhirendra Krishna Shastri Nagpur बाबा ने कहा कि शिवाजी महाराज ने समर्थ रामदास स्वामी के पास जाकर अपना मुकुट उनके चरणों में रख दिया था और राज्य का कार्यभार संभालने को कहा था।
इस बयान पर पलटवार करते हुए रितेश देशमुख ने मराठी में एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “जब कोई हमारे पूजनीय देवता के बारे में विकृत बकवास करता है, तो एक शिवप्रेमी के रूप में यह पूरी तरह अस्वीकार्य और आक्रोशजनक है। विरासत को नीचा दिखाने के ऐसे व्यर्थ प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।” रितेश ने आगे कहा कि जिस तरह सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाएं अमर हैं, उसी तरह छत्रपति महाराज का नाम भी करोड़ों वर्षों तक कायम रहेगा।
कोणीतरी येतो आणि आपल्या आराध्य दैवताबद्दल काहीतरी विकृत बरळतो, एक शिवप्रेमी-शिवभक्त म्हणून हे अमान्य आणि संतापजनक आहे.
असले चौकटीत अडकवण्याचे फोल प्रयत्न काळाच्या उदरात गडप होतील. पण सह्याद्रीच्या पर्वतरांगा जशा लाखो वर्ष आधी होत्या तसंच ‘ते’ एकच नाव करोडो वर्ष भविष्यातही राहील.…— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 26, 2026