Ritesh Deshmukh On Salman Khan/ Image Credit: @riteishd
Riteish Deshmukh Film Dancer Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म की शूटिंग में एक ऐसा हादसा हो गया, जिसने सभी को झकझोर दिया है। दरअसल, फिल्म की कोरियोग्राफी टीम में शामिल एक 26 साल के डांसर सौरभ शर्मा की नदी में डूबने से मौत हो गई।
यह हादसा मंगलवार 22 अप्रैल हो हुआ, लेकिन सौरभ शर्मा का शव गुरुवार को मिला। यह पूरा मामला महाराष्ट्र के सतारा जिले का है, जहां संगम माहुली गांव में कृष्णा और वेन्ना नदियों के संगम पर ‘राजा शिवाजी’ फिल्म की शूटिंग चल रही थी। बताया जा रहा है कि, गाने की शूटिंग खत्म होने के बाद सौरभ शर्मा कृष्णा नदी में हाथ धोने गए थे तभी वो गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव के कारण वह बह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, सौरभ देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी गई। स्थानीय रेस्क्यू टीम, आपदा प्रतिक्रिया दल और निजी संगठनों के सदस्यों ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 48 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह उनका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।