ऋतिक ने बर्थडे पर पोस्ट किया फैमिली फोटो, सर्जरी के बाद नजर आए राकेश रोशन

Ads

ऋतिक ने बर्थडे पर पोस्ट किया फैमिली फोटो, सर्जरी के बाद नजर आए राकेश रोशन

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 08:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नई दिल्ली। ऋतिक रोशन ने गुरुवार अपने जन्मदिन पर पिता राकेश रोशन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। सर्जरी के बाद ये राकेश रोशन की पहली तस्वीर है। राकेश रोशन को गले का केंसर है हाल ही में ऋतिक ने इस बात का खुलासा किया था।

फैमिली फोटो में घर के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”अब वे बेहतर हो रहे हैं, ये प्यार की ताकत होती है। उनके साथ रहने और उनकी सलामती की प्रार्थना करने के लिए सभी को मेरा शुक्रिया। आज का दिन काफी अच्छा था.” बता दें कि ऋतिक 45 साल के हो चुके हैं।

पढ़ें- आलिया और रणबीर साल के अंत में बंध सकते हैं विवाह बंधन में,जून में सगाई के संकेत

इसके पहले ऋतिक ने ट्विटर पर पिता संग फोटो डाली थी जिसमें दोनों जिम में नजर आ रहे थे ऋतिक ने कैप्शन के जरिए बताया था कि- ”पिता से सुबह साथ में एक तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा। जानता था कि सर्जरी के दिन भी वह जिम मिस नहीं करेंगे। शायद इसीलिए वह दुनिया के सबसे सशक्त पिता हैं। कुछ ही हफ्ते पहले पता चला कि उन्हें गले का कैंसर है, लेकिन वह पूरे जोश के साथ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।