दीपावली पर भारत में रिलीज होगी ‘रॉबर्ट डी नीरो’ की फिल्म ‘द वॉर विथ ग्रैंडपा’

Ads

दीपावली पर भारत में रिलीज होगी 'रॉबर्ट डी नीरो' की फिल्म ‘द वॉर विथ ग्रैंडपा’

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 11:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मुंबई। हॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो की कॉमेडी फिल्म ‘द वॉर विथ ग्रैंडपा’ भारत के सिनेमाघरों में दीपावली पर रिलीज होगी। मल्टीप्लेक्स श्रृंखला ‘पीवीआर पिक्चर्स’ ने एक वक्तव्य में यह घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म 13 नवंबर को प्रदर्शित की जाएगी।

पढ़ें- IPL 2020: शतक बनाने से चूके क्रिस गेल को बल्ला फेंक…

टिम हिल के निर्देशन में बनी यह फिल्म, रॉबर्ट किम्मेल स्मिथ के उपन्यास पर आधारित है। डी नीरो इस फिल्म में एड नामक वृद्ध की भूमिका में हैं जो वृद्धाश्रम में नहीं जाना चाहता। फिल्म की कहानी के अनुसार एड अपनी बेटी के घर जाकर अपने नाती के कमरे में रहने लगता है।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब मामले में CM भूपेश बघेल बोले- जहां भी अत्याचार हो, अन्याय हो वहां सख्त कार्रवाई की जाती है

इसके बाद नाना और नाती के बीच मजेदार नोकझोंक शुरू होती है जो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है। ‘द वॉर विथ ग्रैंडपा’ में उमा थर्मन, जेन सेम्योर और क्रिस्टोफर वॉल्केन ने भी अभिनय किया है।