BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Saira Banu on Divorce : तलाक के बाद सायरा रहमान का पहला बयान आया सामने, बताई एआर रहमान से अलग होने की वजह

Saira Banu on Divorce : सायरा ने खुलासा किया है कि वह पिछले कुछ महीनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं और इसलिए वह एआर रहमान से अलग होना चाहती

Saira Banu on Divorce

Saira Banu on Divorce

karan nepali
Published: 24 Nov 2024 | 10:24 pmModified: 24 Nov 2024 | 10:25 pm

मुंबई : Saira Banu on Divorce : ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो शादी के 29 साल बाद एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद दे ही दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच सायरा रहमान का एक ताजा वॉयस नोट सामने आया है, जिसमें वह एआर रहमान का नाम बदनाम करने वालों से यह सब बंद करने की अपील कर रही हैं।

सायरा ने खुलासा किया है कि वह पिछले कुछ महीनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं और इसलिए वह एआर रहमान से अलग होना चाहती थीं। अपनी वकील वंदना शाह द्वारा शेयर किए गए वॉयस नोट में सायरा ने खुद को ‘सायरा रहमान’ बताया और एआर रहमान पर भरोसा करने के साथ ही उन्हें ‘एक रत्न’ भी कहा है।

यह भी पढ़ें : Men Dancing In Bra: युवक ने की हदें पार, बीच बाजार महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन करने लगा अश्लील डांस, और फिर हो गया ये कांड 

सायरा ने बताई अलग होने की वजह

Saira Banu on Divorce : वॉयस नोट में उन्होंने कहा, "मैं सायरा रहमान (सायरा बानो) हूं और वर्तमान में मुंबई में हूं। मैं पिछले कुछ महीनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ हूं और यही वजह है कि मैं एआर के साथ रिश्ते से अलग होना चाहती थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूट्यूब, यूट्यूबर्स, तमिल मीडिया से अनुरोध करती हूं कि प्लीज उनके खिलाफ कुछ भी बुरा ना कहें। वह एक रत्न हैं, दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं।"

उन्होंने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चेन्नई छोड़ना पड़ा। बानो ने आगे कहा, “मैं चेन्नई में नहीं होती तो आप लोग सोचते सायरा कहां है? मैं यहां मुंबई आ गई हूं और अपना इलाज करवा रही हूं। मैं ना तो एआर को और ना ही अपने बच्चों को परेशान करना चाहती थी। एआर रहमान एक अद्भुत इंसान हैं और मैं आप लोगों से बस यही अनुरोध करूंगी कि कृपया उन्हें वैसे ही रहने दें जैसे वह हैं। मैं उन पर भरोसा करती हूं और उनसे प्यार करती हूं, वह भी मुझसे उतना ही प्यार करते हैं।"

यह भी पढ़ें : CM Vishnu Deo Sai Train Journey: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की रेलयात्रा.. अमरकंटक एक्सप्रेस से पहुंचे बिलासपुर, प्लेटफॉर्म में सीएम से मिले आम यात्री, की चर्चा

झूठे आरोप लगाना बंद करें

Saira Banu on Divorce : बानो ने आगे कहा, "मैं आप लोगों से विनम्र निवेदन करती हूं कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाना बंद करें। जब तक कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं है, हमें अकेला छोड़ दें। मैं अपना इलाज करवाने के बाद चेन्नई वापस आऊंगी। कृपया उनके नाम को बदनाम करना बंद करें। उनके बारे में फैल रही बातें बिल्कुल बकवास हैं, वह एक रत्न हैं। धन्यवाद" एआर रहमान ने 1995 में सायरा बानो के साथ शादी की थी। उन्हें तीन बच्चे हैं, जिनके नाम खतीजा, रहीमा और अमीन हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Saira Banu's first statement came out after divorce, told the reason for separation from AR Rahman

एंटरटेनमेंट

और भी पढ़ें ›
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

01 Oct 2026 | 2:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह

Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह

30 Sept 2026 | 3:31 pm
Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?

Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?

30 Sept 2026 | 12:30 pm
Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?

Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?

29 Sept 2026 | 7:11 pm
Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर

Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर

29 Sept 2026 | 1:24 pm
Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?

Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?

28 Sept 2026 | 7:32 pm
India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

28 Sept 2026 | 4:07 pm