‘क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है‘ में नज़र आएंगे सलमान और जैकलीन

Ads

‘क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है‘ में नज़र आएंगे सलमान और जैकलीन

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 06:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

मुंबई। दर्शक जल्द ही भारत के सबसे बड़े समागम के साक्षी बनेंगे, जिसमें स्पोर्ट्स एवं मनोरंजन क्षेत्र के दो महारथी – स्टार प्लस और इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) एकसाथ आ रहे हैं। आइपीएल का समापन इस सप्ताहांत होने वाला है। इस अवसर पर चैनल द्वारा एक दो घंटे का सेगमेंट आयोजित किया जायेगा। इस सेगमेंट का नाम है- ‘क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है।‘ फाइनल मैच के बाद इस स्पेशल सेगमेंट का प्रसारण स्टार प्लस पर 27 मई 2018 को किया जायेगा। 

ये भी पढ़े –इस अंदाज़ में प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई ख़ास दोस्त मेगन मर्कले की शादी में

दर्शकों को  रोमांचक अनुभव देने के लिये स्टार प्लस ने सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ सहयोग किया है, ताकि वीकेंड को मनोरंजक बनाया जा सके। कहा जा रहा है कि ये दो हस्तियां सेगमेंट की मेजबानी करेंगी। सूत्रों ने बताया कि, ‘‘यह जोड़ी क्रिकेट के प्रति अपने प्यार तथा अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में बात करेगी। इसके साथ ही ये दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3‘ के गाने ‘हीरिये‘ पर डांस पर करते दिखाई देंगे। दर्शक छोटे पर्दे पर एक ग्लैमरस फिनाले की अपेक्षा कर सकते हैं।‘‘

ये भी पढ़े – आईपीएल की फिनाले पार्टी में रेस 3 के गाने पर थिरकेंगे सलमान और जैकलिन

रेस 3 के को-स्टार्स सलमान-जैकलीन फाइनल गेम के लिये तैयार हैं और पार्टी में मनोरंजन का तड़का लगायेंगे। उनके साथ ही बाॅलीवुड के कुछ अन्य सितारे और स्टार प्लस के टीवी स्टार्स भी अपने क्रिकेटर्स को सपोर्ट करेंगे और इस मस्ती में शामिल होंगे। 

वेब डेस्क IBC24